
अयोध्या में एक और जमीन विवाद! AAP की मांग- फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो जांच
AajTak
अयोध्या पर शुरू हुए भूमि विवाद के बाद आम आदमी पार्टी, लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है. अब आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने बीजेपी मेयर और उनके भतीजे पर जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर हमला बोला है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और उनके भतीजे दीप नारायण उपाध्याय की भूमिका पर जमीन विवाद को लेकर सवाल खड़े किए हैं. संजय सिंह ने बीजेपी के मेयर और उनके भतीजे के बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है. साथ ही कहा कि ट्रस्ट में 1 करोड़ की जमीन 4 करोड़ में खरीदने के पूरे प्रकरण की जांच हो, साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर राम मंदिर ट्रस्ट बनकर जांच की जाए. लखनऊ में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने मिलकर ट्रस्ट की जमीन को महंगे दामों में खरीदकर पैसों का बंदरबाट किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के मेयर के भतीजे ने जो जमीन कम दाम पर ली, वहीं पर ट्रस्ट ने वही जमीन महंगे दामों पर ले ली. इसकी जांच होनी चहिए. उन्होंने इसके लिए बीजेपी के कुछ लोगों जिम्मेदार ठहराया है और लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठाई है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










