
अयोध्या: मरने के पहले 'सिस्टम' से सवाल कर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
AajTak
मौत के पहले अपने रिकॉर्डेड बयान में युवक ने कहा कि अपने देश की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार से तंग आकर दे रहा हूं जान, आम आदमियों को नहीं मिल सकता न्याय. उसके बाद कोतवाली नगर के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला. यह सनसनीखेज घटना यूपी के अयोध्या शहर की है.
यूपी में अयोध्या कोतवाली नगर के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. मौत के पहले रेलवे ट्रैक पर ही रिकॉर्ड किए अपने अंतिम बयान में उसने जो कुछ भी कहा वह हिला देने वाला है. उसने सीधे तौर पर कहा कि वह अपने देश की कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार और न्यायालय से जहां ईमानदार आदमी के लिए कोई कहीं न्याय नहीं है, मेरी मौत का सिर्फ जिम्मेदार देवकाली चौकी इंचार्ज और हेमंत सिपाही और कोतवाल हैं और मेरे पड़ोसी राम उजागिर मौर्य रामू चाचा हैं जिन्होंने मेरे और मेरे परिवार के साथ बेईमानी की है. आज मैं मर रहा हूं तो इसकी वजह यही लोग हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










