
अयोध्याः 27 लाख की जमीन मंदिर ट्रस्ट को 1 करोड़ में क्यों दी? दीप के चाचा ने दी ये दलीलें
AajTak
राम मंदिर ट्रस्ट को बेची गई जमीन पर विवाद बढ़ गया है. दीप नारायण उपाध्याय के चाचा पवन उपाध्याय का कहना है कि उन्हें राजनीतिक भावना के चलते फंसाया जा रहा है.
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन पर विवाद बढ़ता जा रहा है. जमीन सौदे को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. आरोप है कि अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीप नारायण ने महंगे दामों पर जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को बेच दी. इस पर दीप के चाचा की प्रतिक्रिया सामने आई है. दीप के चाचा पवन उपाध्याय का कहना है कि इस मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है. दरअसल, दीप नारायण ने राम मंदिर ट्रस्ट को दो जमीन बेची थी. एक जमीन उसने 20 लाख में खरीदी थी जो उसने ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेची और दूसरी जमीन उसने 1 करोड़ में बेची थी, जिसकी कीमत सर्किल रेट के हिसाब से 27 लाख रुपए निकलती है. इसके बाद अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










