
अयोध्याः विवादों के घेरे में राम मंदिर ट्रस्ट के दो और जमीन सौदे, 20 लाख की भूमि ढाई करोड़ में खरीदी!
AajTak
Ram Mandir Trust Land Purchase: अयोध्या में जिस जमीन की कीमत 4,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है उसे ट्रस्ट को 14,774 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बेच दिया गया. जमीन के इस सौदे में भी ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा गवाह हैं.
अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी जा रही जमीनों में दो और सौदे विवादों के घेरे में आ गए हैं. इन जमीन सौदों में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीप नारायण उपाध्याय की अहम भूमिका है. एक जमीन जो दीप नारायण ने 20 लाख रुपये में खरीदी उसे राम जन्मभूमि को ढाई करोड़ में बेच दी गई. वहीं दूसरी जमीन जिसकी कीमत 27 लाख रुपये थी उसे भी मेयर के भतीजे ने राम मंदिर ट्रस्ट को एक करोड़ में बेची है. विवादों के घेरे में मंदिर ट्रस्ट के जमीन सौदे
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










