
अमेरिकी सेना ने क्लोज कॉम्बैट के लिए बनवाया था M4 कार्बाइन... कठुआ के हमलावर आतंकियों तक कैसे पहुंचा?
AajTak
अमेरिका ने अपनी सेना के लिए जिस असॉल्ट राइफल को बनवाया था. वह आतंकियों तक कैसे पहुंचा? कैसे दुनियाभर के आतंकी समूह M4 Carbine का इस्तेमाल कर रहे हैं? इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल बताता है कि दुनियाभर में सिक्योरिटी को लेकर कहीं न कहीं चूक हो रही है. नुकसान हम सबको उठाना होगा.
कठुआ में आतंकियों ने भारतीय जवानों पर जो गोलीबारी की उसकी जांच से पता चला है कि ये हमला M4 Carbine से किया गया है. 26 जून 2024 को डोडा में जो एनकाउंटर हुआ था. उसमें भी मारे गए आतंकियों के पास से यही असॉल्ट राइफल मिली थी. इससे पहले कठुआ में 12 जून को भी आतंकियों से हुए मुठभेड़ में यही राइफल मिली थी. सवाल ये है कि अब तक AK-47 या उसके जैसी बंदूकें लेकर चलने वाले आतंकियों को अचानक ये घातक गन कहां से मिल रही हैं?
यह भी पढ़ें: क्या चीन कर रहा है युद्ध की तैयारी, तीन सागरों में उतारे तीन गुना ज्यादा युद्धपोत... मुंहतोड़ जवाब देगा भारत
ये दुनिया की अत्यधिक भरोसेमंद असॉल्ट राइफलों में से एक है. 1987 से इसका प्रोडक्शन हो रहा है. अब तक 5 लाख से ज्यादा M4 Carbine बन चुकी हैं. 30 राउंड गोलियों वाली मैगजीन के साथ इसका वजन 3.52 किलोग्राम होता है. जिसे लेकर चलना आसान है. अमेरिकी सेना के लिए बनाई गई यह असॉल्ट राइफल क्लोज कॉम्बैट यानी नजदीकी लड़ाई में इस्तेमाल होती आई है. यह अमेरिकी इन्फ्रैंट्री का पहला हथियार है.
पहले जानते हैं इसकी हथियार की खासियत...
राइफल का पिछला हिस्सा (Stock) खोलने पर यह करीब 33 इंच लंबी हो जाती है. बंद करने पर चार इंच छोटी. इसकी बैरल यानी नली की लंबाई 14.5 इंच है. इसमें 5.56x45 mm की नाटो ग्रेड गोलियां लगती हैं. यह बंदूक एक मिनट में 700 से 970 राउंड गोलियां दाग सकती है. यह निर्भर करता है उसे चलाने वाले पर.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










