
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने लैब में बना दिया सबसे खतरनाक कोरोना वायरस, हंगामा मचने पर शुरू हुई जांच
AajTak
अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी की लैब में तैयार किए गए कोविड-19 के आर्टिफिशियल वायरस को लेकर विवाद हो गया है. जिसे देखते हुए अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. इस आर्टिफिशियल वायरस का शोध चूहों पर किया गया है.
दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंटों को लेकर फैल रहे खौफ के बीच बोस्टन यूनिवर्सिटी की लैब में हुई रिसर्च ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. बोस्टन यूनिवर्सिटी की लैब ने ऐसा आर्टिफिशियल कोविड-19 वायरस तैयार करने का दावा किया है, जो कोरोना के सभी वेरिएंट से घातक है और इसकी मृत्यु दर 80 फीसदी तक है. बोस्टन यूनिवर्सिटी की यह स्टडी जैसे ही सार्वजनिक हुई, इस पर विवाद शुरू हो गया. आलोचकों का कहना है कि लैब में हुई एक गलती से दुनिया में एक नई महामारी फैल सकती है. अब अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने फाइनेंशियल टाइम्स से बताया कि उसके अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या आंशिक रूप से अमेरिकी सरकार की ओर फंड की जाने वाली इस स्टडी को आगे बढ़ाने से पहले अतिरिक्त जांच-पड़ताल की जानी चाहिए थी.
दरअसल, इस स्टडी की शुरुआती जांच में शोधकर्ताओं ने चीन की वुहान लैब से निकले कोविड-19 के असली स्ट्रेन को ओमिक्रोन के स्पाइक प्रोटीन के साथ मिलाया गया था. स्टडी में सामने आया कि लैब में बने इस आर्टिफिशियल वायरस के सामने ओमिक्रॉन कम घातक साबित हुआ.
शोधकर्ताओं मे यह शोध चूहों पर किया था. लैब में बने वायरस से संक्रमित किए गए 80 फीसदी चूहों की मौत हो गई. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी लैब की ओर से कहा गया कि आर्टिफिशियल वायरस को लेकर यह नहीं टेस्ट नहीं किया गया कि यह असली स्ट्रेन से ज्यादा तेजी से फैलता है या नहीं.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) का कहना है कि शोधकर्ता इस शोध के लिए सरकार का पैसा खर्च कर रहे थे, उसके बावजूद भी इस स्टडी को आगे बढ़ाने से पहले कोई समीक्षा नहीं की गई. NIH के एक प्रवक्ता ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ इस मामले की जांच करते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या इस शोध की खतरनाक वायरसों से जुड़े प्रयोगों के लिए बनी सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक समीक्षा जरूरी थी या नहीं.
वहीं बोस्टन यूनिवर्सिटी ने कहा कि इस मामले में एनआईएच को अलर्ट करने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि सरकार सीधा शोध के लिए फंड नहीं देती है, बल्कि इसका इस्तेमाल उपकरणों और तकनीक में किया जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










