
'अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को उड़ा देंगे..', US कॉन्सुलेट को आया धमकी भरा मेल, FIR दर्ज
AajTak
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स इलाके में स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट को धमकी से भरा मेल आया है. धमकी भरे मेल मिलने के बाद मुंबई के BKC पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है.
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को एक धमकी भरा मेल मिला है. मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि इस धमकी भरे मेल में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई है. बांद्रा कुर्ला पुलिस ने अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है.
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स इलाके में स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट को धमकी से भरा मेल आया है. धमकी भरे मेल मिलने के बाद मुंबई के BKC पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 505,(1)(बी) और 506(2) के तहत मामल दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है. बीकेसी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 फरबरी की सुबह 3.50 बजे, rkgtrading777@gamil.com से ये धमकी भरा मेल आया. धमकी देने वाले शख्स ने खुद को अमेरिका का भगोड़ा नागरिक बताया और सभी अमेरिकी कॉन्सुलेट को उड़ाने की धमकी तक दिया. इसके साथ ही उसने अमेरिकी नागरिकों को भी मारने की योजना बनाए जाने की बात कही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










