
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने वायनाड त्रासदी पर जताई संवेदना, कहा- हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ
AajTak
बाइडेन ने कहा कि हमारी प्रार्थनाएं इस दुखद घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम उन परिवारों के साथ शोक व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम बचाव कार्य में जुटे इंडियन सर्विसेज के सदस्यों और फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स की बहादुरी की सराहना करते हैं. हम इस कठिन समय में भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं बनाए रखेंगे.
केरल का वायनाड इन दिनों भयंकर त्रासदी झेल रहा है. भूस्खलन में अब तक 289 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता है. इस आपदा को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि जिल और मैं भारत के केरल में हुए विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी प्रार्थनाएं इस दुखद घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम उन परिवारों के साथ शोक व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम बचाव कार्य में जुटे इंडियन सर्विसेज के सदस्यों और फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स की बहादुरी की सराहना करते हैं. हम इस कठिन समय में भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं बनाए रखेंगे.
बता दें कि लैंडस्लाइड की वजह से चार गांव पूरी तरह तबाह हो चुके हैं. भारी बारिश के बीच कीचड़, चट्टानों और पेड़ों के बड़े-बड़े टुकड़ों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अट्टामाला, मुंडकई और चूरलमाला में फंसे लोगों निकालने के लिये आज रेस्क्यू ऑपरेशन की कोशिश की जा रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को केरल पर टूटे कुदरत के इस कहर पर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी. मीटिंग में विजयन ने कहा, वर्तमान में मुख्य प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना है.
भारतीय सेना, भारतीय नौसेना (IN) और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही है. हर टीम के साथ एक डॉग स्क्वायड भी है. मलबा हटाने और रेस्क्यू ऑपरेशन को सुविधाजनक बनाने के लिए पांच जेसीबी को पश्चिमी किनारे पर भेजा गया है. एजेंसी के मुताबिक, मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रयासों के लिए सेना द्वारा कोझिकोड में एक कमांड और नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "बचाव अभियान के लिए करीब 1,500 सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है. हमने फोरेंसिक सर्जनों को भी तैनात किया है."
भारतीय सेना के जवानों ने भूस्खलन स्थल के पास एक नदी पर रिकॉर्ड समय में बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया. पुल की मजबूती का परीक्षण करने के लिए सेना पहले अपने वाहनों को नदी के दूसरी ओर ले गई. काम पूरा होने के बाद निर्माण में शामिल सेना के जवानों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. पुल के बन जाने से अब भारी वाहनों को भूस्खलन स्थल तक ले जाया जा सकेगा.
कांग्रेस नेता और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी गुरुवार को केरल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. दोनों ने वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में बनाए गए विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान राहुल ने कहा कि आज उन्हें वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा अपने पिता राजीव गांधी की मौत पर हुआ था. उन्होंने कहा कि मेरी दिलचस्पी इस वक्त राजनीति में नहीं वायनाड के लोगों में हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








