
अमेरिकी मिलिट्री बेस पर दिखा UFO? सोशल मीडिया पर VIDEO को लेकर छिड़ी बहस
AajTak
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया. बाद में ये एक्स (पहले ट्विटर) समेत अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी वायरल हो गया. ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में जेलीफिश के आकार जैसी चीज उड़ती हुई देखी गई.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है. इसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी मिलिट्री बेस पर UFO दिखा है. वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है. वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर आर्टिस्ट और फिल्म मेकर जेरेमी कॉर्बेल ने शेयर किया था. बाद में ये एक्स (पहले ट्विटर) समेत अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी वायरल हो गया. ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में जेलीफिश के आकार जैसी चीज उड़ती हुई देखी गई. ये इराक में अमेरिकी जॉइंट ऑपरेशन बेस पर दिखी है.
कॉर्बेल और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ये घटना 2018 में हुई थी. ऐसा माना गया कि ये वीडियो सेना ने ही बनाया है. बाद में वीडियो लीक हो गया. वीडियो ऐसे वक्त पर लोगों के सामने आया, जब दुनिया भर में UFO देखे जाने के दावे होने लगे. इससे करीब एक हफ्ते पहले मियामी पुलिस को भी एक बयान जारी करना पड़ा था. तब एक मॉल के बाहर मुठभेड़ का वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने 10 फुट का एलियन देखने का दावा करना शुरू कर दिया था. वहीं इस वीडियो में उड़ती हुई चीज कभी काली तो कभी सफेद रंग में बदलती दिख रही है.
कॉर्बेल ने दावा किया है कि 'UFO एक झील में चला', जहां वो 17 मिनट तक रहा. वो बाद में फिर से ऊपर आया और 45 डिग्री के कोण पर तेज गति से आसमान की तरफ उड़ा. इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसे कैमरे के ऊपर लगा दाग बता रहे हैं, तो कुछ इसे सच मान रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'मजा किरकिरा करने की कोशिश नहीं कर रहा लेकिन ये कैमरे के लेंस पर लगा दाग लग रहा है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जेलीफिश पानी में 17 मिनट तक रही? न 16? न 18? 17 मिनट तक रही. बढ़िया.'
ऐसा पहली बार नहीं है जब कॉर्बेल ने मिलिट्री बेस पर UFO देखे जाने का वीडियो शेयर किया है. इससे पहले भी उन्होंने एक ट्रायंगल शेप का क्राफ्ट और सिल्वर रंग की चीज का वीडियो शेयर किया था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











