
अमेरिकी मशीनों से सुरंग में 30 मीटर ड्रिलिंग, उत्तरकाशी में 40 जिंदगियां बचाने उतरे इंटरनेशनल ड्रिलिंग एसोसिएशन के एक्सपर्ट
AajTak
उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अमेरिकन ऑगर मशीन के जरिए तेजी से खुदाई की जा रही है. मशीन आज सुबह तक 30 मीटर टनल की कटाई कर चुकी है. हालांकि, कुल 45 से 60 मीटर तक कटाई की जानी है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे के बाद पहुंची अमेरिकी ऑगर मशीन ने शुक्रवार सुबह तक 30 मीटर ड्रिलिंग कर ली है. बताया जा रहा है कि 6-6 मीटर के 5 पाइप मलबे के अंदर डाल दिए गए हैं. आगे 30 से 40 मीटर की खुदाई कुछ आसान होने की उम्मीद है. दरअसल, सुबह 4 बजे एक पत्थर आने की वजह से मिशन रुक गया था, लेकिन डायमंड कटर या डायमंड बिट मशीन की मदद से उसे काट दिया गया.
हालांकि, अब भी करीब 30 मीटर तक खुदाई बाकी है. ऑगर मशीन को गुरुवार को इंस्टाल किया गया था, जिसके बाद ड्रिलिंग मशीन ने गुरुवार रात तक 12 मीटर मलबा हटा दिया था. अमेरिकी मशीन के उत्तरकाशी पहुंचने के बाद सुरंग के बाहर एक छोटी सी पूजा का आयोजन भी किया गया था.
हादसे के बाद ड्रिलिंग के जरिए मलबा हटाने के लिए पहले एक छोटी मशीन को लगाया गया था. इसके बाद IAF के C-130 हरक्यूलिस विमान से बुधवार को अमेरिकन ऑगर मशीन के पार्ट्स को दिल्ली से उत्तरकाशी पहुंचाया गया. दिल्ली से पहुंची 25 टन की इस मशीन का सेटअप रातोंरात कर लिया गया और फिर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन में इसे इस्तेमाल किया जाने लगा.
देखें, रेस्क्यू ऑपरेशन का Video
टनल के बाहर तैनात हैं 10 एंबुलेंस
रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच टनल के बाहर 6 बिस्तरों वाला एक अस्थायी हॉस्पिटल भी तैयार किया गया है. टनल से मजदूरों के निकलने के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सुविधाएं मिल सकें इसलिए टनल के बाहर 10 एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं. दरअसल, डॉक्टरों ने सलाह दी है कि टनल से निकलने के बाद श्रमिकों को मानसिक-शारीरिक मार्गदर्शन की जरूरत होगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










