
'अमेरिकी नीतियों से बचने के लिए भारत को अपनी राह खुद बनानी होगी', बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत
AajTak
मोहन भागवत ने कहा, 'हमारे दृष्टिकोण ने अर्थ और काम को समाप्त नहीं किया है. इसके विपरीत, यह जीवन में अनिवार्य है. जीवन के चार लक्ष्यों में धन और काम शामिल हैं. लेकिन यह धर्म से बंधा है.'
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत को भविष्य की चुनौतियों से बचाने के लिए अपनी राह खुद तय करनी होगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से हालिया टैरिफ और इमिग्रेशन से जुड़े फैसलों के बीच यह और भी जरूरी हो जाता है कि भारत विकास का ऐसा रास्ता चुने, जो सनातन दृष्टिकोण पर आधारित हो और जिसमें किसी को पीछे न छोड़ा जाए.
दिल्ली में एक पुस्तक के विमोचन समारोह में बोलते हुए भागवत ने कहा कि दुनिया पिछले 2000 सालों से जिस टुकड़ों में बंटी विकास की सोच पर चल रही है, आज की समस्याएं उसी का नतीजा हैं. उन्होंने कहा, “हालात से मुंह मोड़ा नहीं जा सकता. उससे निकलने के लिए जो जरूरी है वो करना ही होगा, लेकिन आंखें बंद करके नहीं. हमें अपनी राह खुद बनानी होगी.”
भागवत ने भारत की परंपरागत चार पुरुषार्थ- अर्थ, काम, मोक्ष और धर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों के आधार पर समाज का संतुलित विकास संभव है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत ही एक ऐसा देश है जिसने पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं को पूरी तरह निभाया है.
यह भी पढ़ें: 'चर्चिल की भविष्यवाणी गलत साबित हुई, भारत आज भी एकजुट खड़ा', मोहन भागवत ने ब्रिटेन को दिखाया आईना
अपने दृष्टिकोण से चले भारत
उन्होंने अमेरिका के साथ अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहां साझेदारी की बातें तो होती हैं, लेकिन हर मुद्दे पर एक ही शर्त रहती है- “प्रोवाइडेड अमेरिकन इंटरेस्ट्स आर प्रोटेक्टेड”. भागवत ने कहा कि अलग-अलग हितों की वजह से टकराव हमेशा बना रहेगा, इसलिए भारत को अपने दृष्टिकोण से चलना होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










