
अमेरिकी नागरिक से ठगी पर CBI की बड़ी कार्रवाई, अहमदाबाद में छापा, 9.3 लाख US डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी सीज
AajTak
अमेरिकी नागरिक (US citizen) के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सीबीआई टीम ने अहमदाबाद के आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा. इस दौरान 930,000 अमेरिकी डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) जब्त की है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अहमदाबाद के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने यहां क्रिप्टो वॉलेट से 930,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 7.7 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) जब्त की है. आरोपी ने यह ठगी एक अमेरिकी नागरिक से की थी. आरोपी ने उससे कहा था कि वह मल्टी नेशनल कंपनी के फ्रॉड डिपार्टमेंट का सीनियर ऑफिसर है.
संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के इनपुट के आधार पर सीबीआई ने रामावत शैशव नाम के शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. आरोप है कि रामावत ने अमेरिकी नागरिक से फोन पर संपर्क किया था. रामावत ने खुद को अमेजन के धोखाधड़ी विभाग से जेम्स कार्लसन के रूप में पेश किया.
सीबीआई को तलाशी के दौरान शैशव के ई-वॉलेट में 28 बिटकॉइन, 55 एथेरियम, 25,572 रिपल और 77 यूएसडीटी मिले. टीम ने ये करेंसी सीज कर सरकार के वॉलेट में ट्रांसफर कर दी.
अकाउंट में फ्रॉड का डर दिखाकर खुद लगा दिया चूना
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने अमेरिकी नागरिक से कहा था कि अमेजन पर उसके अकाउंट तक कुछ फ्रॉड करने वाले लोग नजर रख रहे हैं. यह भी आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित को अपने बैंक खातों से कैश निकालने और उसे रॉकिटकॉइन एटीएम वॉलेट में बिटकॉइन में जमा करने के लिए कहा था. इसी के साथ एक क्यूआर कोड भी शेयर किया, जिसमें अमेरिकी नागरिक को गलत जानकारी मिली.
20 सितंबर 2022 को अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग के नाम से भेजा था मेल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










