
अमेरिका: हमलावर के ट्रक से मिला ISIS का झंडा... न्यू ऑरलियन्स अटैक में FBI का बड़ा खुलासा
AajTak
न्यू ऑरलियन्स की बॉर्बन स्ट्रीट में हुए हमले के बारे में जानकारी देते हुए FBI ने बताया कि हमलावर द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन में इस्लामिक स्टेट समूह का झंडा बरामद किया गया है. इसके बाद हमारी टीम ने आरोपी के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है. साथ ही हमलावर के संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा रही है.
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स की बॉर्बन स्ट्रीट में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को एक ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी और भीड़ पर गोलीबारी कर दी है. ताजा आंकड़ों को अनुसार, आतंकी हमले में मारे जाने वालों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई है. एफबीआई ने इस हमले को आतंकवादी हमला मानते हुए जांच शुरू कर दी है, क्योंकि हमलावर के वाहन से आतंकी संगठन ISIS का झंडा मिला है. हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर की मौत हो गई है.
एफबीआई ने बताया कि बुधवार को फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट पर करीब 3:15 बजे हुए हमले के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी ड्राइवर की मौत हो गई.
ट्रक से मिला ISIS का झंडा
एफबीआई ने पुष्टि की है कि उसने न्यू ऑरलियन्स में 10 लोगों की हत्या करने वाले और 30 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाले ड्राइवर की पहचान 42 वर्षीय शम्सुद-दीन जब्बार के रूप में की है. एफबीआई ने एक बयान में कहा कि हमारी टीम ने जब्बार के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए काम कर रही है, क्योंकि हमलावर द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन में इस्लामिक स्टेट समूह का झंडा बरामद किया गया है.
हमला नहीं करेंगे बर्दाश्त: बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि मुझे आज सुबह से लगातार इस भयावह घटना के बारे में बताया गया है. जांच में एफबीआई प्रमुख भूमिका निभा रही है और इस घटना की जांच आतंकवाद के रूप में कर रही है. मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए संवेदनाएं व्यक्त करता हूं जो बस छुट्टी मना रहे थे. अमेरिका में किसी भी तरह की हिंसा का कोई औचित्य नहीं है और हम अपने देश के किसी भी समुदाय पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







