
अमेरिका से 31 ड्रोन तो ब्रिटेन से मुक्त व्यापार की चर्चा, G-20 समिट से भारत को क्या-क्या मिला?
AajTak
दो दिन तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के ताकतवर देशों की चली G-20 समिट रविवार को खत्म हो गई. G-20 समिट से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 देशों के राष्ट्रप्रमुखों से द्वीपक्षीय बातचीत भी की. ऐसे में जानते हैं कि G-20 समिट से इतर भारत को क्या-क्या मिला?
दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की G-20 समिट का रविवार को समापन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील को इसकी अध्यक्षता सौंप दी. नवंबर से ब्राजील के पास औपचारिक रूप से G-20 की अध्यक्षता चली जाएगी.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनियाभर के नेताओं ने भारत की मेजबानी की सराहना की. इस समिट में कुल तीन सत्र हुए. पहले दिन यानी 9 सितंबर को वन अर्थ और वन फैमिली और दूसरे दिन वन फ्यूचर का सत्र हुआ.
आखिरी सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर जोर दिया. उन्होंने कहा, जब संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 51 सदस्यों के साथ हुई थी, तब दुनिया बिल्कुल अलग थी, लेकिन अब ये संख्या करीब 200 हो गई है. उसके बावजदू संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या वही बनी हुई है.
पहले ही दिन डिक्लेरेशन पर बनी सहमति
भारत की अध्यक्षता में पहली बार हुई G-20 समिट में पहले ही दिन 'डिक्लेरेशन' यानी घोषणापत्र पर आम सहमति बन गई. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके 'एडॉप्ट' होने का ऐलान किया था.
ये घोषणापत्र 37 पन्नों का है. इस घोषणापत्र के सभी पैरा पर आम सहमति बना पाना सबसे मुश्किल पड़ाव होता है. लेकिन इस बार सभी पैरा पर सहमति बन गई.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










