
अमेरिका से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में है आरोपी
AajTak
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई कई गंभीर अपराधों में आरोपी है. उस पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है. इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान के घर पर हुए हमले की साजिश रचने का भी आरोप अनमोल बिश्नोई पर लगा है.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई कई गंभीर अपराधों में आरोपी है. उसपर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है. इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान के घर पर हुए हमले की साजिश रचने का भी आरोप अनमोल बिश्नोई पर लगा है. अनमोल बिश्नोई को भारत लाना जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है. उसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. इस गिरफ्तारी से देश में हुए कई हाई-प्रोफाइल अपराधों की जांच को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है.
अनमोल बिश्नोई पर मुंबई के जाने-माने राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी आरोप लगा है. सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाकर इस मामले में और अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगी.
बड़ी कामयाबी ये है कि उसको भारत लाया जा रहा है. एक से दो दिन के अंदर अनमोल भारत की धरती पर होगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद वह फरार हो गया था. उसके बाद उसकी लोकेशन अमेरिका में मिली थी. वहां पर बैठकर ये भारत में एक्सटोर्शन सहित कई रैकेट चला रहा था. भारत के अंदर कई राज्यों में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ केस चल रहा है.
सलमान खान के घर हमले की साजिश
अनमोल बिश्नोई पर बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के घर पर हुए हमले की साजिश में भी शामिल होने का आरोप है. यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा है. भारत लाए जाने के बाद जांच एजेंसियां इससे संबंधित सबूतों को खंगालेंगी.
यह भी पढ़ें: दुबई में गैंगवार... लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जोरा सिद्दू की गला रेतकर हत्या, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








