
अमेरिका से भारत लाया जाएगा अनमोल बिश्नोई, बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
AajTak
दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने पिता की हत्या और आरोपी अनमोल बिश्नोई की गतिविधियों के बारे में अमेरिकी अधिकारियों को लगातार सूचित किया. अमेरिका ने बिश्नोई को देश से बाहर निकाल दिया है. जीशान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि बिश्नोई को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने महाराष्ट्र के नेताओं अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस से सुरक्षा समीक्षा की भी मांग की.
दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने हाल ही में एक बड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिता की हत्या और इसके संदिग्ध आरोपी अनमोल बिश्नोई की गतिविधियों के बारे में अमेरिकी अधिकारियों को लगातार ईमेल के जरिए सूचित किया था. जीशान सिद्दीकी ने कई पत्र लिखकर अमेरिकी अधिकारियों से यह जानने की कोशिश की थी कि उनके पिता की हत्या में शामिल संभावित लोग कहां हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है.
देश से बाहर निकालने की मिली थी सूचना जीशान को हाल ही में अमेरिका से सूचना मिली कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिकी फेडरल स्टेट ऑफ़ गवर्नमेंट ने देश से बाहर निकाल दिया है. यह खबर मिलने के बाद जीशान ने चिंता जताई है कि क्या बिश्नोई अब भारत लौटने की कोशिश करेगा. उनका मानना है कि अनमोल बिश्नोई समाज और आम लोगों के लिए एक गंभीर खतरा है.
इस घटनाक्रम के बाद जीशान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि अनमोल बिश्नोई को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और इसकी प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि बिश्नोई की गतिविधियों और उसकी वापसी को लेकर समय रहते सतर्क रहना बहुत जरूरी है.
अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस से किया था आग्रह सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए जीशान ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस से भी इस मामले का रिव्यू करने का आग्रह किया. उनका कहना है कि परिवार और उनके करीबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत जरूरी है.
अनमोल बिश्नोई को लेकर चिंता जीशान सिद्दीकी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब अनमोल बिश्नोई की गतिविधियों और उसके कुख्यात रिकॉर्ड को लेकर समाज में चिंता बढ़ी हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में किए गए उनके प्रयास और सूचनाओं के आदान-प्रदान से यह सुनिश्चित करना संभव हुआ कि बिश्नोई के खिलाफ उचित कार्रवाई हो. अब उनकी निगाह केंद्र सरकार पर है कि वह इस मामले में जल्द और प्रभावी कदम उठाए.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








