
अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर पहुंचा, 112 अवैध प्रवासी वापस भेजे गए
AajTak
अमेरिका वायु सेना का एक और विमान भारत पहुंच गया है. विमान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की. इस विमान में 112 अवैध प्रवासी सवार थे, जिन्हें अमेरिका से निकाला गया है.
अमेरिका वायु सेना का एक और विमान RCH869 भारत पहुंच गया है. विमान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की. इस विमान में 112 अवैध प्रवासी सवार थे, जिन्हें अमेरिका से निकाला गया है. अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित किए जाने वाले ऐसे भारतीयों का यह तीसरा जत्था है. इस जत्थे में सूत्रों ने पहले बताया था कि 157 अवैध अप्रवासियों को लेकर विमान भारत पहुंचेगा, लेकिन अपडेटेड लिस्ट में यह संख्या 112 रही.
बीते दिनों 116 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अन्य अमेरिकी विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था. सी-17 विमान रात 10 बजे के बजाय रात 11.35 बजे हवाई अड्डे पर उतरा था. पहले खबर आई थी कि इस दूसरे जत्थे में 119 अप्रवासी सवार होंगे, लेकिन यात्रियों की अपडेटेड लिस्ट के मुताबिक दूसरे जत्थे में निर्वासित लोगों की संख्या 116 थी.
अवैध प्रवासियों के दूसरे बैच में 65 पंजाब से थे, 33 हरियाणा से, आठ गुजरात से, दो-दो उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से और एक-एक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से थे. सूत्रों के अनुसार, इनमें से अधिकांश 18 से 30 वर्ष की आयु के थे.
खेत और मवेशी गिरवी रखकर परिवार ने भेजा था विदेश
5 फरवरी को, 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था. इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से थे, जबकि 30 पंजाब से थे. विदेश भेजे गए अवैध भारतीय अप्रवासियों के दूसरे जत्थे के परिवार के सदस्य सदमे में थे, उनमें से कई ने दावा किया कि उन्होंने अपने खेत और मवेशी गिरवी रखकर पैसे जुटाए थे, ताकि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए विदेश भेजा जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










