
अमेरिका: मैनहट्टन के पास हडसन नदी में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
AajTak
हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 3:15 बजे पियर 40 के पास, वेस्ट ह्यूस्टन स्ट्रीट और वेस्ट स्ट्रीट के मिलन स्थल के पास हुआ. न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, उन्हें 3:17 बजे एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें हेलिकॉप्टर के पानी में गिरने की सूचना दी गई. इसके बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा.
अमेरिका के मैनहट्टन में गुरुवार को हडसन नदी में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच हुई, जिससे दोनों ओर बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू हो गई.
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि एक पर्यटक हेलिकॉप्टर हडसन नदी में क्रैश हो गया, जिसमें सवार तीन बच्चों सहित सभी छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पायलट और स्पेन के एक परिवार के पांच यात्री शामिल हैं. न्यूयॉर्क हेलिकॉप्टर्स टूर विमान दोपहर 2:59 बजे रवाना हुआ और बाद में नियंत्रण खो बैठा. दोपहर करीब 3:15 बजे लोअर मैनहट्टन के पास नदी में क्रैश हो गया और डूब गया.
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "हडसन नदी में वेस्ट साइड हाईवे और स्प्रिंग स्ट्रीट के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. क्षेत्र में आपातकालीन वाहन और यातायात जाम की संभावना है."
हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 3:15 बजे पियर 40 के पास, वेस्ट ह्यूस्टन स्ट्रीट और वेस्ट स्ट्रीट के मिलन स्थल के पास हुआ. न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, उन्हें 3:17 बजे एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें हेलिकॉप्टर के पानी में गिरने की सूचना दी गई. इसके बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा.
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बेल 206 मॉडल का हेलिकॉप्टर उल्टा और लगभग पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है. कई रेस्क्यू बोट्स हेलिकॉप्टर के चारों ओर मंडराती नजर आईं.
यह हादसा हॉलैंड टनल के एक वेंटिलेशन टावर के पास स्थित लंबे मेंटेनेंस पियर के अंत में हुआ. मौके पर कई आपातकालीन वाहन, फायर ट्रक सहित, सायरन के साथ तैनात थे, और बचावकर्मी घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे हुए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







