
अमेरिका में ISIS कितना मजबूत, कैसे वहीं के लोगों से करा रहा आतंकी हमले? FBI भी हैरान
AajTak
अमेरिका में न्यू ईयर के मौके पर न्यू ऑर्लिन्स की बॉर्बन स्ट्रीट पर हुए आतंकी हमले में 15 लोगों की जान गई. लेकिन इस घटना के बाद हमलावर को लेकर जो खबर सामने आई वो हैरान करने वाली थी. हमलावर की पहचान 42 वर्षीय शम्सुद-दीन जब्बार के रूप में हुई. उसके पास से ISIS का झंडा बरामद हुआ.
अमेरिका में 20 जनवरी को बाइडेन की जगह डोनाल्ड ट्रंप नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. लेकिन इससे पहले अमेरिका के सामने एक बड़ा संकट 'आतंक के नए पैटर्न' के रूप में दिख रहा है. अमेरिका में न्यू ईयर के मौके पर न्यू ऑर्लिन्स की बॉर्बन स्ट्रीट पर हुए आतंकी हमले में 15 लोगों की जान गई. लेकिन इस घटना के बाद हमलावर को लेकर जो खबर सामने आई वो हैरान करने वाली थी.
दरअसल, हमलावर की पहचान 42 वर्षीय शम्सुद-दीन जब्बार के रूप में हुई. उसके पास से ISIS का झंडा बरामद हुआ. उससे भी हैरान करने वाली बात ये थी कि इस हमलावर ने अमेरिका की सेना में 2006 से लेकर 2015 तक काम किया था. ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि आखिर दुनिया भर में अपनी सैन्य ताकत की धमक दिखाने वाले अमेरिका की सेना में कैसे आतंकी अपनी जगह बना रहे हैं. क्यों एक बार फिर अमेरिका में ISIS की जड़े जमती दिख रही हैं. ये कितना खतरनाक है और इन तमाम आतंकी घटनाओं को लेकर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI क्या कर रहा है.
आतंक का नया पैटर्न आ रहा सामने
न्यू ऑर्लिन्स की घटना ISIS की नई रणनीति को दिखाता है. इस रणनीति के तहत अब ISIS किसी बड़े क्षेत्र को निशाना नहीं बना रहा है, न ही वहां अपना प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा है. इसके उलट अब वह एक-एक व्यक्तियों को टारगेट कर रहा है. ISIS ने अब अब अपना ध्यान तकनीकी पर कर लिया है. उसका हमला अब एक अकेले भेड़िए के जैसे है. चाकूबाजी करना, गोलीबारी और वाहनों पर हमले. आतंक की इस रणनीति ने अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. क्योंकि उनके लिए अब ये पता करना मुश्किल है कि इसमें कौन शामिल है.
क्यों FBI की पकड़ से दूर हो रहे आतंकी
ISIS जिस पैटर्न पर अब काम कर रहा है वह अमेरिकी जांच एजेंसी के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है. यह समूह अब प्रचार प्रसार करने और सहानुभूति रखने वालों की भर्ती के लिए टिकटॉक और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का लाभ उठा रहा है. कई भाषाओं में लोगों को ट्रेंड किया जा रहा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








