
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
ABP News
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
अमेरिका के सिएटल शहर ने 2023 में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी की टक्कर से मारी गई 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार के साथ 29 मिलियन डॉलर (करीब 262 करोड़ रुपये) के समझौते पर सहमति जताई है. यानी पीड़ित परिवार को करीब 262 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा. यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था और अब इस पर कानूनी समझौता हो गया है.
तेज रफ्तार में चला रहे थे गाड़ीजाह्नवी कंडुला को अधिकारी केविन डेव ने टक्कर मारी थी. वह ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे और उनकी गाड़ी की रफ्तार करीब 119 किमी/घंटा) थी, जबकि उस इलाके में स्पीड लिमिट करीब 40 किमी/घंटा थी. रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी की इमरजेंसी लाइट्स चालू थीं और चौराहों पर सायरन भी बजाया गया था.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












