
अमेरिका ने बंद कर दी सैन्य सहायता... क्या अब अकेले यूरोप के भरोसे लड़ाई जारी रख पाएगा यूक्रेन?
AajTak
अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता देने वाला सबसे बड़ा देश रहा है. 31 दिसंबर 2024 तक अमेरिका ने यूक्रेन को कुल 67.2 अरब डॉलर की सैन्य मदद दी थी. यह सहायता मिसाइलें, वायु रक्षा प्रणाली, तोपें, बुलेट, रेडियो, इंफैंट्री वाहन और अन्य उपकरणों के रूप में आई.
यूक्रेन को लेकर अमेरिका की सैन्य सहायता पर रोक लगा दी गई है. इसका प्रमुख कारण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के बीच हालिया विवाद बताया जा रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वॉशिंगटन की गैरमौजूदगी में यूरोपीय सहयोगी यूक्रेन की मदद करने में सक्षम होंगे? इस सवाल का जवाब तलाशने से पहले यह समझना जरूरी है कि अब तक अमेरिका ने यूक्रेन को कितना और क्या-क्या समर्थन दिया है.
यूक्रेन को अमेरिका और यूरोप से कितनी सहायता मिली?
एक जर्मन थिंक टैंक के अनुसार, अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को 123 अरब डॉलर की सहायता प्रदान की है, जबकि यूरोपीय देशों ने मिलकर कुल 142 अरब डॉलर की सहायता दी है.
यूरोप में सबसे बड़ा दानदाता:
जर्मनी: लगभग 30 अरब डॉलर
ब्रिटेन: 15.5 अरब डॉलर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










