
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
ABP News
अमेरिका से हुई हालिया ट्रेड डील को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. यह प्रतिक्रिया फैक्टशीट में बदलाव को लेकर की गई है. व्हाइट हाउस कीसे जारी की फैक्टशीट में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.
अमेरिका ने हाल ही में ट्रेड डील फैक्टशीट में कुछ बदलाव किए थे, जिसको लेकर अब भारत की ओर से प्रतिक्रिया आई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका की ओर से ट्रेड डील में किए गए बदलाव दोनों देशों के बीच बनी साझा समझ के अनुरूप हैं. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह ट्रेड डील के सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संकेत है.
व्हाइट हाउस की ओर से जारी की गई फैक्टशीट में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. ट्रंप प्रशासन की ओर से किए गए इन बदलावों से भारत को बड़ी राहत मिल सकती है. इस फैक्टशीट में जो सबसे बड़ी बात है वो है कि पहले अमेरिका ने भारत द्वारा 500 अरब डॉलर से अधिक अमेरिकी उत्पाद खरीदने को प्रतिबद्धता बताया था, लेकिन बाद में जारी हुई संशोधित फैक्टशीट में इसे खरीदने के इरादे या फिर योजना के रूप में दिखाया गया है.
विदेश मंत्रालय ने क्या जानकारी दी है ?
उन्होंने बताया, हम आपसी फायदे वाले ट्रेड पर एक अंतरिम समझौते के साथ जॉइंट स्टेटमेंट पर सहमत हुए हैं. जॉइंट स्टेमेंट एक फ्रेमवर्क है. इस मामले में हमारी साझा समझ को आधार बनाया गया है. यूएस फैक्टशीट में बदलाव दोनों देशों के बीच बनी साझा समझ को दर्शाते हैं.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












