
अमेरिका ने कैसे ईरान को गच्चा दिया? 125 फाइटर जेट, B2 बॉम्बर और 11 हजार KM दूर ऑपरेशन मिडनाइट हैमर की कहानी
AajTak
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर में अमेरिका ने 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स, 14 GBU-57 MOP बम, 30+ टोमाहॉक मिसाइलें और 125 विमानों का इस्तेमाल कर ईरान के परमाणु ठिकानों पर सटीक हमले किए. डिकॉय, स्टील्थ तकनीक और न्यूनतम संचार की रणनीति ने ईरान को चकमा दिया. मैक्सार की तस्वीरों में फोर्डो पर 6 क्रेटर दिखे, लेकिन ईरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम बरकरार है.
22 जून 2025 की सुबह दुनिया ने एक ऐतिहासिक सैन्य ऑपरेशन के बारे में सुना, जिसे ऑपरेशन मिडनाइट हैमर नाम दिया गया. इस ऑपरेशन में अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सटीक हमले किए. इस मिशन में 125 से अधिक विमान, 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स और 30 से ज्यादा टोमाहॉक मिसाइलें शामिल थीं.
अमेरिका ने चतुराई भरी रणनीति और डिकॉय का इस्तेमाल कर ईरान की रक्षा प्रणालियों को चकमा दिया, जिससे ईरान कोई जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाया. इस ऑपरेशन की पूरी कहानी, इसमें शामिल हथियारों, मिसाइलों और विमानों के बारे में समझते हैं.
यह भी पढ़ें: Kheibar Shekan Missile: परमाणु केंद्रों पर हमले से भड़के ईरान ने दागी अपनी 'चालबाज मिसाइल'... Iron Dome भी खा गया धोखा
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर: मिशन की शुरुआत
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का उद्देश्य ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को नष्ट करना था. ये इजरायल और अमेरिका के लिए खतरा बन रहा था. यह मिशन 21 जून 2025 की रात को शुरू हुआ. इसे अमेरिकी वायुसेना और नौसेना ने मिलकर अंजाम दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










