
'अमेरिका को माकूल जवाब देंगे...' परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरानी सेना प्रमुख ने US को दी खुली चेतावनी
AajTak
ईरानी सशस्त्र बलों के नए चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मौसवी ने सोमवार सुबह एक बयान में कहा कि अमेरिका ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु स्थलों पर हमला करके ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है और स्पष्ट रूप से इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ा है.
ईरान ने एक बार फिर दोहराया है कि वह अपने परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों का जवाब जरूर देगा, साथ ही उसने इजरायल के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमलों की एक नई श्रृंखला शुरू कर दी है. ईरानी सशस्त्र बलों के नए चीफ ऑफ स्टाफ अब्द अल-रहीम मौसवी ने सोमवार सुबह एक बयान में कहा कि अमेरिका ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु स्थलों पर हमला करके ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है और स्पष्ट रूप से इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ा है.
उन्होंने इजरायल का संदर्भ देते हुए कहा, 'अपराधी अमेरिका को यह पता होना चाहिए कि उसने ईरान पर हमला करके अपने नाजायज और आक्रामक संतानों को दंडित करने के अलावा, ईरानी सशस्त्र बलों को अपने देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए कोई भी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र कर दिया है, और हम इससे कभी पीछे नहीं हटेंगे. नेतन्याहू की सजा जारी रहेगी. हम अमेरिकी आक्रामकता का उचित जवाब देंगे. तीनों परमाणु प्रतिष्ठानों को हुए नुकसान की परवाह किए बिना, हम अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि उसने हमारे देश पर हमला किया है.'
यह भी पढ़ें: इजरायल की ईरान पर ताबड़तोड़ बमबारी, 50 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने अहम सैन्य ठिकानों पर बोला धावा
अमेरिकी हमलों का उद्देश्य मरते जायोनी शासन को पुनर्जीवित करना
इब्राहीम जोल्फागरी, जो इजरायल के खिलाफ ईरान के जवाबी हमलों के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं, उन्होंने सोमवार को अपने टेलीविजन पर दिए गए एक बयान में कहा कि अमेरिका के हमलों का उद्देश्य 'मरते हुए जायोनी शासन को पुनर्जीवित करना' था, लेकिन वास्तव में ये ईरानी सशस्त्र बलों के वैध और विभिन्न लक्ष्यों के दायरे का विस्तार करेंगे, और क्षेत्र में युद्ध के विस्तार के लिए आधार तैयार करेंगे.'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जिक्र करते हुए जोल्फागरी ने कहा, 'गैम्बलर ट्रंप, आपने यह युद्ध शुरू किया है, हम इसे खत्म करेंगे.'
इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना है कि ईरान जल्द ही मध्य पूर्व में उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले कर सकता है. एक अमेरिकी अधिकारी ने रायटर्स से नाम न बताने की शर्त पर बातचीत करते हुए कहा कि ईरान का जवाबी हमला अगले एक या दो दिन में हो सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका अब भी एक कूटनीतिक समाधान की तलाश में है, जिसके तहत तेहरान किसी भी हमले से बच सकेगा. अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान को अमेरिका पर जवाबी हमला करने के खिलाफ चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा किसी भी जवाबी कार्रवाई का जवाब अमेरिका पहले किए गए हवाई हमलों से कहीं अधिक ताकत से देगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










