
अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन बाद इंडिया आने वाली थीं
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और यूएस की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह दो दिन बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो दिन बाद भारत आने वाली थीं.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन दो दिन बाद भारत में जी-20 समिट में शामिल होने वाले थे. इससे पहले दोनों की कोविड रिपोर्ट आ गई है. इसमें फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. वहीं राष्ट्रपति बाइडेन की रिपोर्ट निगेटिव है.
हालांकि फर्स्ट लेडी ऑफिस का कहना है कि उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं है. इस बीच वह डेलावेयर स्थित अपने आवास पर ही रहेंगी. उनके कम्यनिकेशन डायरेक्टर ने एक बयान में बताया कि व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट ने करीबी लोगों को इसकी जानकारी दे दी है.
71 वर्षीय जिल बाइडेन पहली बार 16 अगस्त को साउथ कैरोलिना में राष्ट्रपति के साथ छुट्टियों के दौरान कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं. वह 5 दिनों तक क्वारंटाइन में रहीं थीं. कोविड रिपोर्ट आने के बाद वह राष्ट्रपति से जुड़ने के लिए रवाना हुईं.
G20 Summit: 7 सितंबर को भारत आएंगे US राष्ट्रपति बाइडेन, PM मोदी से इन मुद्दों पर होगी बातचीत
7 सितंबर को भारत आने वाले थीं फर्स्ट लेडी
राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 7 सितंबर को भारत दौरे पर आने वाले थे. व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया था कि राष्ट्रपति बाइडेन 8 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वह G-20 के नेतृत्व के लिए मोदी की सराहना करेंगे. इसके अलावा 9-10 सितंबर को G-20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां वह जी-20 के अन्य साझेदारों के साथ क्लीन उर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










