
अमेरिका और ईरान: किसके पास कितनी ताक़त, लड़ाई लंबी खिंचने का किसे ज़्यादा नुक़सान होगा?
BBC
हथियारों का भंडार और सप्लाई युद्ध में अहम भूमिका निभाती है. सवाल ये है कि अमेरिका और ईरान के पास कितने हथियार हैं जो दोनों को युद्ध में लंबे समय तक टिकने में मदद कर सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि उनके देश के पास अहम हथियारों की "लगभग असीमित सप्लाई " है.
वहीं ईरान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसके पास "दुश्मन का लंबे समय तक मुकाबला करने की क्षमता" है.
लेकिन सिर्फ़ हथियारों का भंडार और उनकी सप्लाई ही युद्ध का नतीजा तय नहीं करता.
यूक्रेन लंबे समय से रूस की तुलना में कम हथियारों और कम सैनिकों के बावजूद उससे लड़ रहा है.
फिर भी हथियारों का भंडार और सप्लाई युद्ध में अहम भूमिका निभाती है.
इसराइल-अमेरिका और ईरान के बीच इस जंग की शुरुआत में ही हमलों की रफ़्तार बहुत तेज रही है.
दोनों पक्ष जितनी तेजी से हथियार इस्तेमाल कर रहे हैं, उतनी तेजी से उनका उत्पादन नहीं हो पा रहा है.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












