
अमेरिका-इसराइल के साथ जंग में ईरान के 'दोस्त' रूस और चीन कहां हैं?
BBC
रूस और चीन दोनों के ही ईरान के साथ मज़बूत कूटनीतिक, व्यापारिक और सैन्य रिश्ते हैं. लेकिन मौजूदा टकराव से यह अभी तक साफ़ नहीं है कि वे वास्तव में कहां तक उसका साथ देने को तैयार हैं.
अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने एयरबेस 'रक्षात्मक' हमलों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है.
उसके बाद सबका ध्यान इस बात पर गया है कि अब ईरान की मदद को कौन आगे आएगा.
रूस और चीन.. दोनों के ही ईरान के साथ मज़बूत कूटनीतिक, व्यापारिक और सैन्य रिश्ते हैं.
लेकिन मौजूदा टकराव से यह साफ़ होगा कि वे वास्तव में कहां तक उसका साथ देने को तैयार हैं.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
अमेरिका और इसराइल के संयुक्त हमलों पर रूस की प्रतिक्रिया अब तक सीमित ही रही है.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












