अमेरिका अपनी गलतियों से इज़रायल को क्या सिखाना चाहता है?
AajTak
रफ़ाह क्रॉसिंग खोलने में देरी क्यूं हो रही, सांसद महुआ मोइत्रा ने क्या पैसे और गिफ्ट्स के एवज में संसद में सवाल पूछा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल नए नाम और गगनयान की टेस्टिंग से जुड़ी जानकारी, सुनिए 'दिन भर' में.
खून से लथपथ सड़कें, धुएं से भरा आसमान और हाथों में लाशें उठाकर भागते हुए लोग, ये किसी सिनेमा का सीन नहीं, जीती जागती तस्वीरें हैं इज़रायल हमास जंग की. 14 दिन पहले शुरु हुई, ये जंग कहां जाकर थमेगी, कोई ठीक-ठीक बताने वाला नहीं है. कल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दो दिन के दौरे पर इज़रायल पहुंचे थे.
जहां इज़रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और प्रेसिडेंट आइज़ेक हरज़ौग से उनकी मुलाकात हुई. इसके बाद वो सऊदी अरब पहुंचे. ऋषि सुनक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी इज़रायल गए थे. और उन्होंने इज़रायल को पूरा समर्थन देने की बात की. वाशिंगटन लौटने के बाद बाइडेन ने अपने देश को संबोधित किया.
उन्होंने 9/11 के हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब अमेरिका ने 9/11 का हमला झेला था, हम भी बेहद क्रोधित थे. हमने इंसाफ चाहा, जो हमें मिला भी लेकिन इस बीच हमनें कुछ गलतियाँ भी की. मैं इज़रायल की सरकार को सिर्फ यही कहना चाहूँगा कि वो क्रोध में अंधे होने से बचें. इज़रायल ने इस संदेश को जैसे भी लिया हो.
ख़बर ये है कि आज इजरायल ने गाज़ा में स्थित सबसे पुराने ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट पोर्फिरियस चर्च पर हमला किया. सवाल है कि हर कदम पर इजरायल का साथ देने वाले बाइडेन, एक तरफ जंग के लिए इज़रायल को हथियार भेज रहें है तो दूसरी ओर उन्हें क्रोध में अंधे होने से भी बचने के लिए कह रहे है. इसको किस तरह देखा जाए?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










