
अमृतसर: शिवसेना नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, मंदिर के बाहर दे रहे थे धरना
AajTak
अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी को शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन्हें गोली मार दी.
अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी को शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन्हें गोली मारी दी. पिछले कुछ समय से सुधरी सूरी पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी. पुलिस ने भी पिछले महीने कुछ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था.पूछताछ में आरोपियों ने ही इसका खुलासा किया था.
पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले महीने 4 गैंगस्टर गिरफ्तार किया था. पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे था. इनसे पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है.
गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे. इसके लिए उनकी रेकी भी कर चुके थे. इससे पहले कि वो वारदात को अंजाम देते पुलिस और एसटीएफ ने चारों को धर दबोचा. आरोपियों ने ये भी कबूल किया है कि सूरी पर हमला दीवाली से पहले करना था. इन गैंगस्टर्स के पकड़े जाने से पंजाब में एक बड़ी वारदात टल गई.
गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस गौरतलब है कि पंजाब पुलिस इन दिनों गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन मोड में काम कर रही है. इससे पहले 8 अक्टूबर को गुरदासपुर जिले के बटाला में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ भी हुई थी. इस मुठभेड़ में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी थी. पुलिस ने गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी. इसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने पीछा किया. इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया. उसके पास से 2 पिस्टल बरामद की गई थीं.
मूसेवाला की हत्या के बाद शुरू हुआ यह सिलसिला पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन का यह सिलसिला सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से शुरू हुआ है. 29 मई को मानसा जिले में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के वक्त वो काले रंग की थार में थे और बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोलीबारी की थी. उनकी हत्या के तार गैंगस्टर्स से जुड़े और तभी से पुलिस गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन ले रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








