
अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन खत्म, DIG के आश्वासन पर लिया फैसला
AajTak
प्रदर्शनकारी किसान अपने उन साथियों की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था. इसके अलावा, किसान पुलिस द्वारा उनके ट्रैक्टरों और अन्य सामान को हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग कर रहे थे. प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर उचित विचार करेगी.
अमृतसर में अपने साथियों की रिहाई और विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है. डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा और गिरफ्तार किए गए किसानों को जल्द रिहा किया जाएगा.
प्रदर्शनकारी किसान अपने उन साथियों की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था. इसके अलावा, किसान पुलिस द्वारा उनके ट्रैक्टरों और अन्य सामान को हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग कर रहे थे. प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर उचित विचार करेगी.
इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें प्रशासन से भरोसा मिला है कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी और उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा. इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया.
गौरतलब है कि किसान संगठन लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. इससे पहले, बुधवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने हटा दिया और सड़कों को खाली करा दिया. इसके बाद प्रदेश के किसानों में आक्रोष था.
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किसानों से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार के आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें और वार्ता के माध्यम से अपने मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ें. किसानों ने इस भरोसे को स्वीकार करते हुए प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










