
अमृतसर पुलिस चौकी के बाहर हुए ग्रेनेड हमले में 2 गिरफ्तार, अमेरिका से जुड़ रहे तार
AajTak
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अमृतसर के गुमताला पुलिस चौकी के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अमृतसर के गुमताला पुलिस चौकी के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अमेरिका में स्थित आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां और ड्रग्स तस्कर सरवन भोला के सहयोगी हैं.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बग्गा सिंह (सिरसा, हरियाणा) और पुष्करन सिंह उर्फ सागर (अमृतसर) के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो आधुनिक पिस्टल और गोलियां बरामद की हैं.
9 जनवरी को पुलिस चौकी के बाहर हुआ था धमाका 9 जनवरी को गुमताला पुलिस चौकी के बाहर एक तेज धमाका सुना गया था. उस समय पुलिस ने इसे कार रेडिएटर फटने का मामला बताया था. बाद में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी.
डीजीपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी बग्गा सिंह, सरवन भोला का रिश्तेदार है. सरवन भोला, 532 किलो हेरोइन तस्करी मामले में जेल में बंद कुख्यात तस्कर रणजीत सिंह उर्फ चीता का भाई है. सरवन भोला इस हेरोइन मामले में वांछित है और उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा है.
बग्गा सिरसा से और पुष्करन सिंह अमृतसर से गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि गुमताला चौकी हमले के बाद इंटेलिजेंस ऑपरेशन के तहत बग्गा सिंह को सिरसा से और पुष्करन सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जे से विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि पूरे आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










