
अमृतपाल ने डेढ़ महीने पहले की शादी, पिता दुबई से तो चाचा कनाडा से लौटे, जानें पूरी फैमिली ट्री
AajTak
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह एक जट्ट सिख परिवार से ताल्लुक रखता है. उसका सरनेम संधू है. अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में उसका पैतृक घर और खेती की जमीन है. अमृतपाल के परिवार का दुबई में ट्रांसपोर्ट बिजनेस भी है. अमृतपाल का परिवार भी पंजाब पुलिस पर झूठे मामलों में उसे फंसाने का आरोप लगा रहा है.
'वारिस पंजाब दे' का मुखिया अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है. लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही है. ऐसे में अमृतपाल का परिवार भी पंजाब पुलिस पर झूठे मामलों में उसे फंसाने का आरोप लगा रहा है.
अमृतपाल एक जट्ट सिख परिवार से ताल्लुक रखता है. उसका सरनेम संधू है. अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में उसका पैतृक घर और खेती की जमीन है. अमृतपाल के परिवार का दुबई में ट्रांसपोर्ट बिजनेस भी है. अमृतपाल, उसके पिता तरसेम के अलावा उसके चाचा संयुक्त रूप से इस बिजनेस को चलाते हैं. पहले अमृतपाल डिस्पैचर के तौर पर काम करता था. ट्रांसपोर्ट के इस बिजनेस को असल में अमृतपाल के चाच हरजीत सिंह ने ही शुरू किया था. हरजीत को अमृतपाल की मदद करने के आरोप में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया था. आइए अमृतपाल और उसके परिवार के सदस्यों पर एक नजर डालते हैं.
अमृतपाल सिंह संधू (30)
अमृतपाल पहले दुबई में डिस्पैचर के तौर पर काम करता था. वह परिवार के ट्रांसपोर्ट बिजनेस में भी मदद करता था. उसने 12वीं तक की पढ़ाई की लेकिन बैचलर डिग्री की पढ़ाई पूरी नहीं कर सका. वह पिछले साल ही पंजाब लौटा था. उसने 29 सितंबर 2022 को वारिस पंजाब दे का प्रमुख घोषित कर दिया था.
वह आनंदपुर खालसा फोर्स (एकेएफ) नाम से खुद की एक आर्मी भी बना रहा था, जिसके लिए वह भर्तियां भी करता था. अमृतपाल और उसके सहयोगियों को पकड़ने के लिए पुलिस के ऑपरेशन शुरू करने के बाद से वह फरार है. अमृतपाल अपने मां-बाप की दूसरी संतान है. परिवार में उसका एक बड़ा भाई और दो छोटी जुड़वां बहनें हैं. अमृतपाल ने 10 फरवरी 2023 को किरणदीप कौर से शादी की थी.
चरण कौर (दादी): अमृतपाल की दादी चरण कौर धार्मिक महिला है, जिन्हें अक्सर भजन गाते देखा जा सकता है. उन्होंने पंजाब पुलिस पर अमृतपाल को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










