
अमृतपाल की पत्नी को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, इंग्लैंड जाने के लिए फ्लाइट लेने पहुंची थी किरणदीप
AajTak
कौर ने 10 फरवरी को पंजाब के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल से शादी की थी. उसे 20 अप्रैल को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था जब उसे अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूके की फ्लाइट पकड़नी थी.
वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को इंग्लैंड जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया. पिछले कई महीनों में देश छोड़ने का यह उनका तीसरा प्रयास था. अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने लगभग ढाई महीने पहले गिरफ्तार किया था.
सूत्रों का कहना है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 1.25 बजे दिल्ली से बर्मिंघम जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठना था. सूत्रों के मुताबिक, एक ब्रिटिश नागरिक को इमिग्रेशन अधिकारियों ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के तहत हवाई अड्डे पर रोक दिया. किरणदीप कौर ब्रिटिश नागरिक है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उसने अभी तक चंडीगढ़ में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास से संपर्क नहीं किया है.
सूत्रों का कहना है कि 'ऐसे मामलों में जहां किसी नागरिक को अपने देश वापस जाने से रोक दिया जाता है, वहां वकील की मदद लेने के अलावा कुछ नहीं किया जा सकता है.'
कौर ने 10 फरवरी को पंजाब के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल से शादी की थी. उसे 20 अप्रैल को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था जब उसे अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूके की फ्लाइट पकड़नी थी.
इस बीच सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल और उसके प्रमुख सहयोगी पप्पलप्रीत के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के कुछ सदस्यों ने अमृतपाल सिंह को तैयार करने वाले खालिस्तान के एक प्रमुख प्रवक्ता अवतार सिंह खांडा को कथित तौर पर बेनकाब करने के लिए पापलप्रीत पर हमला किया था. हालांकि खांडा की मौत ब्लड कैंसर की वजह से हुई. किरणदीप कौर पिछले दिनों डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह से मुलाकात करने पहुंची थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










