
अमृतपाल का पहला वीडियो आया सामने, पुलिस को खुला चैलेंज, बोला- कोई बाल बांका नहीं कर सकता
AajTak
अमृतपाल ने हाल ही में वीडियो जारी की है. इस वीडियो के जरिए उसने भारत और दुनिया के सिखों को भड़काने की कोशिश की है. उसने भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है. उसने कहा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर एनएसए लगा दिया गया है. वीडियो में भगोड़ा अमृतपाल यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सिखों को एक बड़े मकसद के लिए एकजुट होना है.
अमृतपाल ने हाल ही में वीडियो जारी की है. उसने भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है. उसने कहा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर एनएसए लगा दिया गया है. वीडियो में भगोड़ा अमृतपाल यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सिखों को एक बड़े मकसद के लिए एकजुट होना है.
वीडियो में अमृतपाल सिंह ने 18 मार्च की घटना के बारे में बताया. साथ ही उसने बोला कि सरकार ने सभी लोगों पर यहां तक कि महिलाओं और बच्चों पर भी अत्याचार किया है. सरकार ने जत्थेदार अकाल तख्त के 24 घंटे के आह्वान का भी पालन नहीं किया है. अमृपाल ने अपने एक साथी का जिक्र किया, जिसमें वह कहता है कि बाजेका एक साधारण सिख थे और उस पर भी एनएसए लगा दिया गया.
बैसाखी पर लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश
अमृतपाल सिंह ने बैसाखी पर सरबत खालसा के मौके पर दुनियाभर के सभी सिख संगठनों से इसमें भाग लेने की अपील की है. साथ ही उसने कहा जत्थेदार को इस मामले में स्टैंड लेना चाहिए और सभी जत्थेदार और टकसाल को भी सरबत खालसा में भाग लेना चाहिए.
सरबत खालसा कार्यक्रम में सिखों को न्योता
भगोड़ा अमृतपाल आगे कहता है, देश और विदेश में जो भी सिख लोग हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वैशाखी पर जो सरबत खालसा का कार्यक्रम होना है, उसमें हिस्सा लें. हमारी कौम लंबे वक्त से छोटे-छोटे मसलों पर मोर्चे लगाने में उलझी हुई है. अगर हमें पंजाब के मसलों को हल कराना है तो एकसाथ होना होगा. सरकार ने जिस तरह से हमारे साथ धोखा किया है, उसको ध्यान में रखना होगा. कई साथियों को पकड़ा गया है और NSA लगा है, मेरे कई साथियों को असम में भेज दिया गया है. इसलिए मैं सभी सिखों से अपील करता हूं कि बैसाखी के मौके पर इकट्ठे हों.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










