
'अमूल मतलब विश्वास, अमूल मतलब किसानों का सशक्तिकरण...', गुजरात डेयरी संघ के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
AajTak
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पहुंच चुके हैं. जीसीएमएमएफ सहकारी समितियों के एकजुटता , उनकी उद्यमशीलता की भावना और किसानों के दृढ़ संकल्प का एक प्रमाण है, जिसने अमूल को दुनिया के सबसे मजबूत डेयरी ब्रांडों में से एक बना दिया है.
पीएम मोदी गुरुवार को अहमदाबाद दौरे पर पहुंचे हैं. वह यहां गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं. यह कार्यक्रम अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है.
पीएम मोदी ने कहा- पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अमूल ब्रांड की उपलब्धियां बताईं और इसे सहकार का सामर्थ्य बताया. उन्होंने कहा कि, छोटे- छोटे पशुपालकों की ये संस्था, आज जिस बड़े पैमाने पर काम कर रही, वही संगठन की शक्ति है. सहकार की शक्ति है. गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है और इस विशाल वटवृक्ष की शाखाएं आज देश विदेश तक फैल चुकी हैं.
पीएम मोदी ने दी स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती पर आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं. भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने, लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं. आज अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है. पीएम मोदी ने अमूल को विश्वास, विकास, जनभागीदारी, किसानों का सशक्तिकरण, आधुनिकता का समावेश, आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा बताया.
उन्होंने कहा कि, अमूल यानी विश्वास, अमूल यानी विकास, अमूल यानी जनभागीदारी, अमूल यानी किसानों का सशक्तिकरण, अमूल यानी समय के साथ आधुनिकता का समावेश, अमूल यानी आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा, अमूल यानी बड़े सपने, बड़े संकल्प और उससे भी बड़ी सिद्धियां.डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति: पीएम मोदी भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति है. दूरगामी सोच के साथ लिए गए फैसले कई बार आने वाली पीढ़ियों का भाग्य कैसे बदल देते हैं, अमूल इसका एक उदाहरण है. अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है. गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था, वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है.
सवालाख से ज्यादा किसानों ने लिया हिस्सा जीसीएमएमएफ के स्वर्ण जयंती समारोह में सवा लाख से ज्यादा किसान हिस्सा ले रहे हैं. जीसीएमएमएफ सहकारी समितियों के एकजुटता , उनकी उद्यमशीलता की भावना और किसानों के दृढ़ संकल्प का एक प्रमाण है, जिसने अमूल को दुनिया के सबसे मजबूत डेयरी ब्रांडों में से एक बना दिया है.
अहमदाबाद में पीएम मोदी का क्या है तय कार्यक्रम, जानिए पूरा शेड्यूल

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






