
अमित शाह से आज दिल्ली में मिलेंगे जीतन राम मांझी, क्या नीतीश की विपक्षी गोलबंदी को देंगे झटका?
AajTak
बिहार में बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद से नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं. इसी क्रम में वे दिल्ली दौरे पर हैं. नीतीश कुमार ने बुधवार को खड़गे, राहुल गांधी और केजरीवाल से मुलाकात की. उधर, बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल जीतन राम मांझी आज दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं.
बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. मांझी की शाह से ये मुलाकात ऐसे वक्त पर होने जा रही है, जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार खुद दिल्ली दौरे पर हैं. नीतीश 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं. इसके लिए उन्होंने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. मांझी की पार्टी नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में शामिल है, ऐसे में उनकी अमित शाह से मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे है.
जीतन राम मांझी "माउंटेन मैन" दशरथ मांझी और बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर अमित शाह से मुलाकात करेंगे. मांझी की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात गैर-राजनीतिक है, लेकिन इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में मांझी के रिश्ते नीतीश कुमार से ठीक नहीं चल रहे हैं. वे खुद को महागठबंधन में अलग-थलग महसूस कर रहे हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मांझी एनडीए में शामिल हो सकते हैं.
बिहार में क्षेत्रीय खिलाड़ियों पर नजर बीजेपी की नजर
बिहार में जदयू, राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के महागठबंधन की सरकार है. ऐसे में बीजेपी महागठबंधन को टक्कर देने के लिए छोटे-छोटे गठबंधन सहयोगी की तलाश में है. बीजेपी की नजर चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी जैसे क्षेत्रीय खिलाड़ियों पर है.
कभी एनडीए तो कभी महागठबंधन में मांझी
- एक समय था जब जीतनराम मांझी जदयू के नेता थे और नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था. नीतीश कुमार ने 2014 के लोकसभा में मिली हार की जिम्मदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने सीएम पद के लिए मांझी के नाम को आगे बढ़ाया था. मांझी जदयू में रहते हुए 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 तक राज्य के सीएम भी रहे. लेकिन 2015 में उन्होंने सीएम के पद से हटने से इनकार कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










