
'...अमित शाह साहब से बात कराओ', SFI का प्रोटेस्ट नहीं रोक पाई पुलिस तो भड़के केरल गवर्नर, बीच सड़क कुर्सी डाल बैठे
AajTak
कोल्लम के निलामेल में एसएफआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद राज्यपाल ने अपनी गाड़ी रोकी और कार से बाहर निकलकर पास की चाय की दुकान से एक कुर्सी निकालकर सड़क किनारे धरने पर बैठ गए. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक आईपीएस अधिकारी को वहीं अंग्रेजी में फटकार लगाते हुए कह रहे हैं, 'नहीं मैं यहां से वापस क्यों जाऊंगा, आपने (पुलिस) ने SFI को यहां सुरक्षा दी है.
केरल में एक कार्यक्रम के दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाने और विरोध करते हुए गो बैक का नारा लगाए जाने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. उन्होंने वहां पुलिस अधिकारियों को भी फटकार लगाई और अपने सहयोगी को कहा कि प्रधानमंत्री से फोन कर मेरी बात करवाओ.
दरअसल कोल्लम के निलामेल में एसएफआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद राज्यपाल ने अपनी गाड़ी रोकी और कार से बाहर निकलकर पास की चाय की दुकान से एक कुर्सी निकालकर सड़क किनारे धरने पर बैठ गए.
राज्यपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एसएफआई कार्यकर्ताओं को काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने से रोकने के लिए कार्रवाई नहीं की. जो वीडियो सामने आया है उसमें अपने सहयोगी को कह रहे हैं, 'मोहन अमित शाह साहब से बात कराओ, यो कोई भी हो उनके यहां , और नहीं तो फिर प्राइम मिनिस्टर के यहां बात कराओ.'
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक आईपीएस अधिकारी को वहीं अंग्रेजी में फटकार लगाते हुए कह रहे हैं, 'नहीं मैं यहा से वापस क्यों जाऊंगा, आपने (पुलिस) ने उन्हें यहां सुरक्षा दी है, उन्हें (SFI) पुलिस की सुरक्षा दी गई है. मैं यहां से नहीं जाउंगा, अगर पुलिस खुद ही कानून को तोड़ेगी तो कानून का पालन कौन कराएगा.'
वहीं इस बवाल को लेकर एक एसएफआई कार्यकर्ता ने कहा कि बिना किसी योग्यता के सुरेंद्रन को बीजेपी दफ्तर से सिफारिश आने के बाद बाद सीनेट में वापस ले लिया गया. इसलिए एसएफआई पिछले कई महीनों से राज्यपाल के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है.
एसएफआई कार्यकर्ता ने कहा, आज का विरोध उसी का हिस्सा था. हम किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने हमें "अपराधी" कहा, इसलिए हम राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करके उन्हें अपने विरोध की ताकत दिखाएंगे. हम यह संदेश देना चाहते हैं कि एसएफआई किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










