
अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के LG से की बात, बारिश से बिगड़े हालात का लिया जायजा
AajTak
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आसमानी आफत से हाहाकार मचा हुआ है. राजधानी में लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हो रही है. इसके चलते चारों ओर पानी-पानी हो गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा बंद कर दी गई है.
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आसमानी आफत से हाहाकार मचा हुआ है. राजधानी में लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश हो रही है. इसके चलते चारों ओर पानी-पानी हो गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा बंद कर दी गई है. जिससे हजारों तीर्थयात्री जम्मू और गुफा मंदिर के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं. ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से हालात का जायजा लिया है.
बात दिल्ली की करें तो यहां भारी बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चारों तरफ जलजमाव हो गया है. मिंटो ब्रिज बंद कर दिया गया है. कई सांसदों के बंगलों में पानी भर गया है. कई जगहों से पेड़ गिरने, दीवार ढहने की खबरें आ रही हैं. IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई है.वहीं जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्से में गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है, जबकि महागुन टॉप और अमरनाथ गुफा मंदिर के आसपास के इलाकों सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तीर्थयात्रियों को आश्वासन दिया कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उनसे अनुरोध किया कि वे घबराएं नहीं और समय-समय पर अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.
उधर, पंजाब में भी रविवार को सुबह से हो रही बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. राज्य के कई शहर जलमग्न हो गए हैं. ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को लगातार बारिश के कारण लोगों की मदद के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में रहने के लिए कहा है. उन्हें निचले इलाकों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को अपने-अपने जिलों में राहत और बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण अधिकारी उत्पन्न स्थिति पर नियमित रूप से निगरानी रखें.
वहीं, पंजाब पुलिस ने संभावित बाढ़ से उत्पन्न होने वाली किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला व्यक्तिगत रूप से राज्य में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जबकि सीपी/एसएसपी को भी फील्ड में रहने और नियमित अंतराल पर अपने संबंधित जिलों में स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया है.
विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (STRF) की टीमें अलर्ट पर हैं और किसी भी तरह के संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें भी तैयार हैं. बचाव अभियान चलाने और बाढ़ से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब सहित बाढ़ प्रभावित जिलों में भी तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा सेना को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है. स्पेशल डीजीपी ने राज्य के लोगों से धैर्य रखने और प्रशासन-पुलिस के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया. उन्होंने निचले या बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोगों से भी अपील की कि वे सुरक्षित स्थानों या संबंधित जिला प्रशासन द्वारा स्थापित राहत केंद्रों में चले जाएं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



