
अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में एक्शन, X ने झारखंड कांग्रेस के अकाउंट को किया बंद
AajTak
चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लिया है. X ने पार्टी के हैंडल पर रोक लगा दी है. असल में इसी X हैंडल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक 'डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो' पोस्ट किया गया था. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. इसी के बाद X की ओर से ये एक्शन लिया गया है.
चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लेते हुए इस पर रोक लगा दी है. असल में इसी X हैंडल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक 'डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो' पोस्ट किया गया था. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. जिसके बाद X ने ये कार्रवाई की है.
गजेंद्र सिंह को दिल्ली पुलिस ने समन भेजा प्रदेश कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष के बाद झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह को दिल्ली पुलिस ने समन और नोटिस भेजा है. सिंह ने आजतक से बात करते हुए कहा कि तत्काल नोटिस का जवाब देना मुश्किल है. यहां तक कि उन्हें 3 मई को स्पेशल आईटी सेल के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है. पार्टी अपने कानूनी सलाहकारों से सलाह ले रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस पर बढ़ते दबाव के कारण दिल्ली पुलिस ने X से हमारा अकाउंट होल्ड करने को कहा.
PCC चीफ राजेश ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने किया तलब पार्टी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो की जांच के सिलसिले में 2 मई को तलब किया है. उन्होंने कहा कि ठाकुर को 28 अप्रैल को स्पेशल सेल द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर के संबंध में दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है.
'मुझे नोटिस भेजना, सिर्फ अराजकता' ठाकुर ने कहा, 'मुझे मंगलवार को दिल्ली पुलिस से नोटिस मिला, लेकिन, यह मेरी समझ से परे है कि मुझे नोटिस क्यों दिया गया. यह अराजकता के अलावा कुछ नहीं है. अगर कोई शिकायत है, तो उन्हें पहले मेरे एक्स अकाउंट की सामग्री को सत्यापित करना चाहिए. चुनाव अभियान अपने चरम पर है और अभियान में मेरी भागीदारी को समझा जा सकता है. ऐसे में, उन्होंने मेरा लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मांगे हैं. " उन्होंने कहा, ''चीजों की पुष्टि किए बिना समन भेजना उचित नहीं है. ''
तेलंगाना सीएम को फिर भेजा जा सकता है नोटिस फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. सामने आया है कि, दिल्ली पुलिस तेलंगाना सीएम को दोबारा नोटिस भेज सकती है. पुलिस ने तेलंगाना सीएम को नोटिस भेजकर 1 मई को दिल्ली आने को कहा था और इलेक्ट्रानिक डिवाइस साथ लाने को कहा था. बुधवार को तेलंगाना सीएम दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए बल्कि अपने वकीलों के जरिए रिप्लाई भिजवाया है.
दिल्ली पुलिस लगातार कर रही है कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में FIR दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने अब तक लगभग 20 लोगों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेज चुकी है. कुछ को 1 मई को बुलाया गया था, अब कुछ को एक-दो दिन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










