
अमिताभ बच्चन ने देखी 'इक्कीस, अगस्त्य नंदा की एक्टिंग पर गर्व, हो गए इमोशनल
AajTak
अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग को अटेंड किया. मूवी देखने के बाद वो अग्स्त्य के काम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. ये फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
1 जनवरी को अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये हीमैन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. बीती रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. नाती अगस्त्य की ये मूवी देखने के लिए अमिताभ भी पहुंचे थे. फिल्म देखने के बाद बिग बी ने इसका रिव्यू किया है. उन्होंने अपने ब्लॉग में नाती की फिल्म की तारीफ की है.
अमिताभ ने की नाती की तारीफ उन्होंने अगस्त्य की एक्टिंग को सराहा. ये भी कहा कि उनकी मैच्योरिटी और अनफिल्टर्ड सच्चाई कमाल की थी. बिग बी सिल्वर स्क्रीन पर अपने नाती से नजरें नहीं हटा पा रहे थे. फिल्म खत्म होने पर उनकी आंखें खुशी और गर्व के आंसुओं से भरी हुई थी. बिग बी ने ब्लॉग में पोते के जन्म से लेकर उसके एक्टर बनने की जर्नी को रिकॉल किया.
वो लिखते हैं- इमोशंस बह रहे हैं... आज रात जब पोते को फिल्म 'इक्कीस' में चमकते देखा. जब उसकी मां श्वेता को लेबर पेन के बाद ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेबर पेन में...फिर उसका जन्म... कुछ घंटों बाद उसे गोद में लेकर हम ये डिस्कस कर रहे थे क्या उसकी आंखों का रंग नीला है... वो पल जब वो थोड़ा बड़ा हुआ, उसे अपनी बांहों में लेना और उसका मेरी दाढ़ी से खेलना, फिर बड़े होने पर एक्टर बनने का फैसला और आज स्क्रीन पर उसे देखना, जहां फिल्म के सीन्स से नजरें नहीं हट रही थीं.
बिग बी को पसंद आई 'इक्कीस' बिग बी ने नाती की तारीफ में कहा कि वो फिल्म के हर सीन में परफेक्ट लगे. उन्होंने ये भी बताया कि ये रिव्यू वो दादा होने के नाते नहीं कर रहे हैं. बल्कि सिनेमा लवर होने के नाते उन्होंने अपने विचार लिखे हैं. उन्होंने लिखा- अगस्त्य की मैच्योरिटी, किरदार को लेकर बिना फिल्टर किए दिखाई गई ईमानदारी, कोई बनावटीपन नहीं, बस 1971 के भारत-पाक युद्ध में 21 साल के बहादुर सिपाही अरुण खेत्रपाल... हर शॉट में परफेक्शन... जब वो स्क्रीन पर आते हैं, आप सिर्फ अगस्त्य को ही देखते हैं. ये एक दादा नहीं, सिनेमा प्रेमी बोल रहा है.
आखिर में अमिताभ ने श्रीराम राघवन की फिल्म की स्क्रिप्ट और डायरेक्शन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म खत्म होने पर आपको इमोशनल करती है. गर्व से भर देती है. फिल्म इक्कीस सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बेस्ड है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की जंग में शहीद हुए थे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










