
अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड चेयरमैन पद से तुरंत हटाया जाए, ACB ने लिखी LG को चिट्ठी
AajTak
LG दफ्तर के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ACB ने कहा कि खान की 'आपराधिक छवि' है, ऐसे में भ्रष्टाचार के मामले में गवाह बयान दर्ज कराने के लिए आगे आने से डर रहे हैं. ACB ने पत्र में कहा कि 'लोग अमानतुल्ला खान से डरते हैं क्योंकि उनकी अपराधिक छवि है. इसके कारण गवाहों को बयान देने में डर लग रहा है.
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ( Anti-Corruption Branch (ACB) ने उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) सचिवालय को पत्र लिखकर मांग की है कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया जाए. ACB ने कहा है कि अमानतुल्लाह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में गवाहों को धमकाने से जांच में बाधा आ रही है.
बता दें कि अमानतुल्लाह खान ओखला से AAP विधायक हैं. उन्होंने एक दिन पहले ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से डरते हैं और उन्हें परेशान करने के लिए टारगेट करते हैं.
मोदीजी हम डरने वाले नहीं हैं: अमानतुल्ला
खान ने ट्वीट किया- मोदीजी, अरविंद केजरीवालजी से डरे हुए हैं और उन्हें परेशान करने के लिए लगातार उनके साथियों को निशाना बना रहे हैं. चाहे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन या फिर मैं... लेकिन मोदीजी एक बात कान खोल कर सुन लें, हम डरने वाले नहीं. न्यायपालिका और संविधान पर हमें पूरा भरोसा है.
अमानतुल्लाह को जांच पूरी होने तक पद से हटाया जाए
LG दफ्तर के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ACB ने कहा कि खान की 'आपराधिक छवि' है, ऐसे में भ्रष्टाचार के मामले में गवाह बयान दर्ज कराने के लिए आगे आने से डर रहे हैं. ACB ने पत्र में कहा कि 'लोग अमानतुल्ला खान से डरते हैं क्योंकि उनकी अपराधिक छवि है. इसके कारण गवाहों को उनके खिलाफ स्वतंत्र रूप से और निष्पक्ष रूप से बयान देने में बाधा आ रही है. इसलिए, इस मामले में निष्पक्ष जांच तब तक नहीं की जा सकती, जब तक खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पद पर रहते हैं. ACB ने जांच पूरी होने तक खान को पद से हटाने की मांग की है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







