
अमानतुल्लाह खान की तलाश में दिल्ली, राजस्थान और UP में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस को आशंका- आरोपी को कुछ लोग छिपाने में कर रहे मदद
AajTak
दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ही आरोपी अमानतुल्लाह खान का मोबाइल फोन बंद है. इस वजह से लोकेशन ट्रेस कर पाने में आसानी नहीं हो पा रही है. पुलिस को आशंका अमानतुल्लाह को छिपाने में कुछ लोग मदद कर रहे हैं.
दिल्ली पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोपी ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, राजस्थान,और उत्तर प्रदेश में छापेमारी हो रही है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की अमानतुल्लाह की तलाश में सरगर्मी से जुटी हैं. अब तक लगभग एक दर्जन जगहों पर रेड्स मारी गई हैं. दिल्ली पुलिस का दावा कि जल्द ही अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लेगी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ही आरोपी अमानतुल्लाह खान का मोबाइल फोन बंद है. इस वजह से लोकेशन ट्रेस कर पाने में आसानी नहीं हो पा रही है. पुलिस को आशंका अमानतुल्लाह को छिपाने में कुछ लोग मदद कर रहे हैं.
बता दें कि दिल्ली की ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों की अगुआई करने समेत धमकी देने के आरोप हैं. इस मामले में भारतीय न्याय संहित की तमाम धाराओं के तहत ओखला विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस के अनुसार, जामिया नगर में अमानतुल्लाह ने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी शावेज को क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार करवाने में मदद की थी.
FIR में अमानतुल्लाह खान पर संगीन आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों संग धक्का-मुक्की की और हाथापाई की. वांटेड बदमाश शावेज़ को पुलिस के चंगुल से छुड़वा कर फरार करवा दिया. दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम जामिया इलाके में वांटेड बदमाश शावेज़ को पकड़ने गई थी. शावेज़ को क्राइम ब्रांच ने पकड़ भी लिया था. लेकिन क्षेत्रीय विधायक अमानतुल्लाह खान अपने 20-25 समर्थकों के साथ आए और क्राइम ब्रांच के स्टाफ को धमकाते हुए बोले, ''तुम्हारी यहां आने की हिम्मत कैसे हुई?
पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने में कानून का हवाला दिया तो अमानतुल्लाह खान ने कहा, ''मैं ऐसी पुलिस और कोर्ट कुछ नहीं मानता. '' इसके बाद क्षेत्रीय विधायक अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को धमकी दी, ''ये इलाका हमारा है. यहां से निकल जाओ, वरना जिंदा निकला भारी पड़ेगा."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










