
अमरावती: लगातार 25 घंटे डोसा बनाने का विश्व रिकॉर्ड, मुफ्त खाने वालों की उमड़ी भीड़
AajTak
अमरावती के शेफ विष्णु मनोहर ने लगातार 25 घंटे डोसे बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. पिछले साल नागपुर में 24 घंटे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्होंने गुणवंत लॉन में यह कीर्तिमान स्थापित किया. सभी डोसे मुफ्त परोसे गए, जिससे शहरवासियों में उत्साह बढ़ा. यह उनके पाक कला से जुड़े 31वें रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुआ. आयोजन ने अमरावती में स्वादिष्ट डोसे और उत्सव का माहौल बनाया.
अमरावती प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर ने अमरावती शहर में लगातार 25 घंटे तक डोसे बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में उन्होंने स्वादिष्ट डोसे बनाना शुरू किया, और जैसे ही खबर फैली, शहरवासियों की भारी भीड़ अपने पसंदीदा डोसे का स्वाद चखने के लिए उमड़ पड़ी.
पिछले साल लगातार 24 घंटे डोसा बनाया था पिछले साल दिवाली के मौके पर शेफ विष्णु मनोहर ने नागपुर में लगातार 24 घंटे डोसे बनाकर रिकॉर्ड बनाया था. इस बार उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अमरावती के गुणवंत लॉन में 25 घंटे लगातार डोसे बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस दौरान तैयार सभी डोसे लोगों को मुफ्त में परोसे गए. यह जानकर अमरावती के लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई और लोग लंबी कतारों में खड़े होकर गर्मागर्म डोसे का आनंद लेने पहुंचे.
शनिवार दिनभर और पूरी रात तक चले इस आयोजन में शहरवासियों ने न केवल स्वादिष्ट डोसे का आनंद लिया बल्कि शेफ विष्णु मनोहर के पाक कौशल और नए रिकॉर्ड को भी सराहा. लोगों ने इस अवसर को कैमरों और मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर भी साझा किया.
31वां रिकॉर्ड बन गया है शेफ विष्णु मनोहर के नाम अब तक कुल 30 पाक कला से जुड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. अमरावती में बनाए गए इस नए रिकॉर्ड के साथ यह उनका 31वां रिकॉर्ड बन गया है. इस दौरान उन्होंने यह साबित किया कि समर्पण, मेहनत और रचनात्मकता के जरिए किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. अमरावतीकरों के लिए यह आयोजन सिर्फ स्वादिष्ट डोसे का अवसर नहीं था, बल्कि शहर में उत्सव और खुशी का भी एक खास पल बन गया.
इस रिकॉर्ड के साथ ही शेफ विष्णु मनोहर ने भारतीय पाक कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अपना प्रयास जारी रखा है और भविष्य में भी ऐसे अनोखे और चुनौतीपूर्ण प्रयास करने की योजना बनाई है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







