
अमरावती: खास वर्ग में आतंक पैदा करने के लिए उमेश कोल्हे की हत्या हुई, NIA ने एफआईआर में किया दावा
AajTak
अमरावती में 54 साल के केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले में एनआईए को जांच का आदेश दिया है. उनकी हत्या के मामले में अब तक सात लोगों को पकड़ा जा चुका है.
अमरावती में उमेश प्रहलादराव कोल्हे की हत्या के मामले में दर्ज एनआईए की एफआईआर में दावा किया गया है कि भारत में एक खास वर्ग के लोगों को आतंकित करने के इरादे से यह हत्या की गई है. एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16, 18 और 20 और आईपीसी की धारा 34, 153 (ए), 153 (बी), 120 (बी) और 302 के तहत मामला दर्ज किया है.
एफआईआर में मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, आतिब राशिद, युसूफ खान, शाहिम अहमद और इरफान खान समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है. एनआईए ने यह भी स्पष्ट किया है कि उमेश के पास से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है.
हमले में उमेश के दिमाग की नसें तक डैमेज हो गई थीं
अमरावती के केमिस्ट उमेश कोल्हे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि चाकू के हमले की वजह से उमेश की दिमाग की नस तक डैमेज हो गई थी. चाकू के वार से उसकी सांस लेने वाली नली, खाना खाने वाली नली और आखं के नसों को भी नुकसान पहुंचा था. पीएम रिपोर्ट के मुताबिक उमेश के गले पर जो जख्म मिला था, वह पांच इंच चौड़ा, सात इंच लंबा और पांच इंच गहरा था.
हत्याकांड में अबतक सात लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
हत्या की वारदात 21 जून को रात 10 से 10.30 बजे के बीच उस वक्त हुई थी, जब उमेश अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान उमेश का बेटा संकेत और पत्नी वैष्णवी दूसरी बाइक से उनके साथ जा रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










