
अमरनाथ यात्रा समाप्त होते ही हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, अमित शाह ने की अहम बैठक
AajTak
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है. सूत्रों का कहना है कि 19 अगस्त को अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद राज्य में चुनाव होने की संभावना है.
19 अगस्त को समाप्त होने वाली अमरनाथ यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है. सूत्रों ने आज तक को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य के भाजपा नेताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है.
गुरुवार देर रात हुई बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा की राज्य इकाई के नेताओं को चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया और बताया कि पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अगस्त 2019 में राज्य के विशेष दर्जे को रद्द करने से पहले नवंबर 2018 में जम्मू-कश्मीर की विधानसभा भंग कर दी गई थी. राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था.
सीएम उम्मीदवार पेश नहीं करेगी बीजेपी
पार्टी नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को यह भी बता दिया है कि भाजपा राज्य में किसी भी पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करेगी. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि सीटों का समायोजन और "समान विचारधारा वाले दलों" के साथ "चुनावी समझौते" हो सकते हैं. विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी किसी भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को पेश नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर और तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध बरकरार, UAPA ट्रिब्यूनल ने लगाई मुहर
आने वाले दिनों में, प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के राज्य का दौरा करने की उम्मीद है. पार्टी राज्य में लोगों के साथ एक जनसंपर्क कार्यक्रम भी शुरू करेगी. तैयारियों को गति देने के लिए, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा शनिवार को राज्य का दौरा करेंगे और पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










