
'अभी एक हफ्ते लगेंगे... भारत पर 25% टैरिफ फाइनल नहीं...', क्या ऐलान सिर्फ ट्रंप का प्रेशर टैक्टिस है?
AajTak
भारत से ट्रेड डील को लेकर ट्रंप ने कहा कि हम फिलहाल टैरिफ पर बातचीत कर रहे हैं. ब्रिक्स को लेकर भी फैसला होगा. ब्रिक्स दरअसल अमेरिका विरोधी समूह है और भारत इसका सदस्य है. यह डॉलर पर सीधा हमला है और हम किसी को भी डॉलर पर हमला करने की मंजूरी नहीं देंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत से खफा हैं और इसकी नाराजगी की वजह रूस है. भारत लगातार रूस से सस्ते दाम पर कच्चा तेल खरीद रहा है, जो ट्रंप को नागवार गुजर रहा है. ऐसे में ट्रंप ने भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के साथ-साथ Russian Penalty लगाने का भी ऐलान किया है.
भारत से ट्रेड डील को लेकर ट्रंप ने कहा कि हम फिलहाल टैरिफ पर बातचीत कर रहे हैं. ब्रिक्स को लेकर भी फैसला होगा. ब्रिक्स दरअसल अमेरिका विरोधी समूह है और भारत इसका सदस्य है. यह डॉलर पर सीधा हमला है और हम किसी को भी डॉलर पर हमला करने की मंजूरी नहीं देंगे.
ट्रंप ने कहा कि इस तरह यह आंशिक रूप से ब्रिक्स और आंशिक रूप से ट्रेड को लेकर है. भारत के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत बड़ा है. प्रधानमंत्री मोदी मेरे दोस्त हैं लेकिन वे हमारे साथ ज्यादा व्यापार नहीं करते. भारत हमें बेचता बहुत है लेकिन हम उनसे खरीदते नहीं क्योंकि टैरिफ बहुत है. दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ भारत लगाता है. लेकिन अब वे इसे कम करना चाहते हैं.
लेकिन हम देखते हैं कि क्या होता है. हम फिलहाल भारत से बातचीत कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि हम डील करते हैं या उन पर एक निश्चित टैरिफ लगाते हैं. आपको इस हफ्ते के अंत तक पता चल जाएगा.
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि भारत के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत है और हमें इससे बाहर निकलना है. ऐसे में कई रिपोर्ट्स के हवाले से कयास लग रहे हैं कि वह भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने जा रहे हैं. ट्रंप ने भी अपने बयान में सीधा संकेत दे दिया है कि भारत पर 25 फीसदी टैरिफ अभी फाइनल नहीं है. भारत पर असल में कितना टैरिफ लगेगा. यह इस हफ्ते के अंत तक पता चल जाएगा. टैरिफ के साथ-साथ रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर पेनाल्टी भी लगेगी, जिसकी दोहरी मार भारत पर पड़ेगी.
बता दें कि रूस के साथ भारत का तेल आयात इस साल बढ़ा है. भारत को तेल सप्लाई करने वाले देशों में रूस शीर्ष सप्लायर बना हुआ है. ट्रंप ने रूस को सीजफायर करने के लिए 50 दिन का समय दिया था. इस दौरा ट्रंप ने कहा था कि रूस का तेल खरीदने वाले देशों को अतिरिक्त प्रतिबंधों का सामना करना पडे़गा.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







