
'अभिवादन, एक दूसरे का हाथ पकड़ा...' जब राजभवन में नीतीश और तेजस्वी का हुआ आमना-सामना
AajTak
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सामना होने के दौरान नीतीश कुमार थोड़ी देर तक रुके और जब तेजस्वी ने अभिवादन किया, तो नीतीश ने उनका हाथ पकड़ लिया.
बिहार (Bihar) का सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा है. पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बयानबाजी जारी है. आज पटना में राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इस दौरान राजभवन में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का आमना-सामना हुआ. सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी से सामना होने के दौरान नीतीश कुमार थोड़ी देर तक तेजस्वी के सामने रुके और जब तेजस्वी ने अभिवादन किया, तो नीतीश ने उनका हाथ पकड़ लिया.
लालू के बयान पर तेजस्वी की सफाई
राजभवन में नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात से पहले पूर्व डिप्टी सीएम ने एक बयान दिया था, जो सुर्खियों में है. नीतीश कुमार को लालू यादव की तरफ से ऑफर दिए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा, "लालू जी ने ऐसी बात मीडिया को शांत करने के लिए कही थी. आप लोग रोज पूछते रहते हैं, तो क्या बोलेंगे."
इसके अलावा, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने नीतीश कुमार की वापसी को लेकर कहा, 'जो भी गांधीवादी हैं, वह हमारे साथ आएंगे. नीतीश कुमार गांधीवादी हैं, वे गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं.'
कन्फ्यूजन उधर है, इधर नहीं: विजय चौधरी
इस बीच नीतीश सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आरजेडी के एक नेता बोलते हैं कि दरवाजे बंद है, दूसरे बड़े नेता बोलते हैं कि दरवाजा खुला हुआ है. इसका मतलब यह है कि कन्फ्यूजन उधर है, इधर नहीं. हम जहां हैं वही हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







