
अभिनव शुक्ला की वजह से राखी सावंत ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' से बनाई दूरी, फिर सताया इस बात का डर
ABP News
बिग बॉस 14 फेम राखी सावंत ने एक बयान में कहा कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 11' से इसलिए दूर हैं कि क्योंकि उन्हें डर है कि कही वह अभिनव शुक्ला दोबारा प्यार न कर बैठें. उन्होंने निक्की तम्बोली को कबाब में हड्डी भी बताया है.
बिग बॉस 14 फेम राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल में उनकी मां का कैंसर का सफल इलाज हुआ है. इसके बाद से वह और भी ज्यादा खुश हैं. बिग बॉस 14 में राखी ने अपने व्यवहार और कारनामे से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है. बतौर कंटेस्टेंट उनका एक अन्य कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला से काफी ज्यादा अटैचमेंट रहा. राखी सावंत का कहना है कि वह अभिनव शुक्ला की वजह से ही 'खतरों के खिलाड़ी 11' से दूर हैं. वह पैपराजी से गुरुवार को बात कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि वहां दोबारा अफेयर न हो जाए. अभिनव शुक्ला अभी साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं, जहां 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग हो रही है.More Related News













