
'अब RSS का ध्यान चर्च की जमीनों पर...', वक्फ बिल पर विवाद के बीच राहुल गांधी का दावा
AajTak
यह घटनाक्रम वक्फ बिल के संसद से पारित होने के एक दिन बाद सामने आया है. दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी ने वक्फ विधेयक के समर्थन में ईसाई समुदाय और केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल का हवाला देते हुए विपक्ष पर तंज कसा था.
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा ईसाई समुदाय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का अगला टारगेट हो सकता है. उन्होंने इसके लिए आरएसएस के मुख्यपत्र ऑर्गनाइज़र में छपे एक आर्टिकल का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि कैथोलिक संस्थान देश में सबसे बड़े भू-स्वामी हैं.
अब इसाईयों पर RSS का ध्यान
ऑर्गनाइज़र की वेबसाइट पर प्रकाशित आर्टिकल, जो अब अप्रकाशित हो चुका है, में दावा किया गया था कि भारत में कैथोलिक संस्थानों के पास 7 करोड़ हेक्टेयर जमीन है, जिससे वे सबसे बड़े गैर-सरकारी भू-स्वामी बन गए हैं. राहुल गांधी ने X पर लिखा कहा, 'मैंने कहा था कि वक्फ विधेयक अभी मुसलमानों पर हमला करता है, लेकिन यह भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने का मंच तैयार करेगा. आरएसएस को ईसाइयों पर ध्यान देने में ज्यादा समय नहीं लगा, संविधान ही वह एकमात्र ढाल है जो हमारे लोगों को ऐसे हमलों से बचाता है और इसे बचाना हमारा सामूहिक कर्तव्य है.'
राहुल गांधी ने ऑर्गनाइज़र के आर्टिकल पर आधारित एक न्यूज रिपोर्ट का लिंक भी शेयर किया है. इस आर्टिकल को निंदनीय करार देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि बीजेपी का अगला कदम कैथोलिक समुदाय के स्वामित्व वाली संपत्तियों पर कब्जा करना होगा. उन्होंने कहा कि वक्फ विधेयक के पारित होने के समय, कांग्रेस और राहुल गांधी ने कहा था कि अगला कदम ईसाइयों के खिलाफ होगा और 'ऑर्गनाइज़र' का आर्टिकल साफ तौर पर इसका जिक्र करता है.
ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई नहीं कर पाएगा जमीनों की डकैती, लूट-खसोट पर लगेगी लगाम', बोले CM योगी
आर्टिकल, जिसका शीर्षक था 'भारत में किसके पास ज्यादा जमीन है? कैथोलिक चर्च बनाम वक्फ बोर्ड', में आरोप लगाया गया था कि कैथोलिक संस्थानों के अधीन ज्यादातर जमीन ब्रिटिश शासन के दौरान 1927 के भारतीय चर्च अधिनियम के तहत हासिल की गई थी. इसमें 1965 के एक सरकारी आदेश का हवाला दिया गया था जिसमें कहा गया था कि औपनिवेशिक काल के दौरान पट्टे पर दी गई जमीन को अब चर्च की संपत्ति के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










