
अब Go Air के विमान में आई तकनीकी खराबी, डायवर्ट करनी पड़ीं दो फ्लाइट्स
AajTak
गो एयर के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी है. DGCA से मिली जानकारी के मुताबिक गो एयर की मुंबई से लेह और श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट को इंजन में आई खराबी के कारण डायवर्ट करना पड़ा.
विमानों में गड़बड़ी आने के कारण फ्लाइट्स डायवर्ट करने का मानों सिलसिला सा चल रहा है. अब गो एयर के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी है. DGCA से मिली जानकारी के मुताबिक गो एयर की मुंबई से लेह और श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट को इंजन में आई खराबी के कारण डायवर्ट करना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक गो एयर के A 320 एयरक्राफ्ट ने मुंबई से लेह के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट संख्या G8-386 के दूसरे इंजन के इंजन इंटरफेस यूनिट में तकनीकी खराब आ गई. इसी तरह गो एयर के एक अन्य विमान को भी गड़बड़ी के कारण डायवर्ट करना पड़ा. गो एयर के दूसरे विमान ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी.
DGCA के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा है कि मुंबई से लेह जा रही फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया. श्रीनगर से दिल्ली की उड़ान को वापस श्रीनगर भेजा गया. दोनों विमानों को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है. DGCA अधिकारियों के मुताबिक दोनों विमानों की जांच की जा रही है और ये अब तभी उड़ान भरेंगे जब इन्हें डीजीसीए की ओर से क्लीयरेंस मिल जाएगी.
गौरतलब है कि विमानों में उड़ान के दौरान गड़बड़ी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










